newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Tokyo Olympics: भारत को बड़ा झटका, भारतीय महिला हॉकी टीम को नेदरलैंड्स ने 5-1 से हराया

Tokyo Olympics: टोक्यो ओलिंपिक-2020 में भारतीय महिला हॉकी टीम की शुरुआत हार के साथ हुई। पहले मैच में ही नेदरलैंड्स ने भारत को 5-1 से मात दी। दूसरे क्वार्टर तक भारत ने उसे काफी टक्कर दी लेकिन तीसरे क्वार्टर में नेदरलैंड्स ने तीन गोल कर भारत की वापसी की राह मुश्किल कर दी।

नई दिल्ली। जापान की राजधानी टोक्यो में शुक्रवार से ओलंपिक खेलों का आयोजन हो गया है। भारत को ओलंपिक खेलों में विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया, दीपिका कुमार, पीवी सिंधु जैसे खिलाड़ियों से गोल्ड मेडल की उम्मीद है। भारत की ओर से इस बार 100 से ज्यादा एथलीटों ने हिस्सा लिया है, जिनमें हॉकी की दो टीमों भी शामिल हैं। शनिवार को भारत के ओलंपिक मैचों की शुरुआत हुई।

भारतीय महिला हॉकी टीम की हार

टोक्यो ओलिंपिक-2020 में भारतीय महिला हॉकी टीम की शुरुआत हार के साथ हुई। पहले मैच में ही नेदरलैंड्स ने भारत को 5-1 से मात दी। दूसरे क्वार्टर तक भारत ने उसे काफी टक्कर दी लेकिन तीसरे क्वार्टर में नेदरलैंड्स ने तीन गोल कर भारत की वापसी की राह मुश्किल कर दी। आखिरी क्वार्टर में नीदरलैंड्स ने एक और गोल कर भारत की वापसी की संभावनाओं को खत्म कर दिया।

भारत-नीदरलैंड्स बराबरी पर

भारतीय महिला हॉकी टीम का मैच शनिवार को हुआ। भारतीय टीम का मुकाबला नेदरलैंड्स से हुआ। पहले क्वार्टर में भारत और नीदरलैंड्स ने लगभग बराबरी का खेल खेला। शुरुआत में नेदरलैंड्स ने गोल करने की कोशिश की जिसमें वह छठे मिनट में कामयाब हो गई। भारतीय कप्तान रानी ने हालांकि चार मिनट बाद ही टीम को बराबरी पर ला दिया। 13वें मिनट में नेदरलैंड्स के पास एक और मौका था गोल करने का लेकिन वह पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करने से चूक गई। ऐसे में अब दोनों टीमों बराबरी पर हैं।

जापानी मुक्केबाज से हारे विकास

मुक्केबाजी में भारत के हाथ निराशा लगी है। विकास कृष्णा पहले ही दौर में हार कर टोक्यो ओलिंपिक-2020 से बाहर हो गए हैं। उन्हें जापान के खिलाड़ी ने 5-0 से मात दी।

भारतीय मुक्केबाज विकास को लगी चोट

भारत के लिए अच्छी खबर नहीं है। दूसरे राउंड के दौरान विकास को आंख के पास में चोट लगी है और खून भी निकल रहा है। रेफरी ने कुछ देर के लिए मैच रोका और विकास को देखा। उपचार के बाद फिर मैच शुरू किया। जापानी खिलाड़ी दूसरे दौर में पूरी तरह से विकास पर हावी रहे और उनके आक्रामण का विकास के पास जवाब नहीं दिखा। उन्होंने अच्छे जैब और हुक का इस्तेमाल करते हुए विकास पर दबाव बनाया।

भारतीय मुक्केबाज विकास कृष्णा का मुकाबला

मुक्केबाजी में आज भारत के अभियान की शुरुआत हो गई है। देश को मेडल दिलाने की उम्मीद से 69 किलोग्राम भारवर्ग में विकास कृष्ण यादव यादव रिंग में उतरे हैं। ये उनका तीसरा ओलिंपक है।

टेबल टेनिस में सुतीर्था ने पहले राउंड में हासिल की जीत

सुतीर्था मुखर्जी ने भी महिला सिंगल्स के पहले राउंड में जीत के साथ शुरुआत की है। उन्होंने यह रोमांचक मुकाबला 4-3 से अपने नाम किया। सुतीर्था ने एक घंटे तक चले इस मुकाबले को 5-11,11-9,11-3,9-11,11-3,11-9,11-5 से जीता।

टेबल टेनिस में मनिका बत्रा दूसरे दौर में पहुंची

लगातार दो गेम हारने के बाद सुतीर्था मुखर्जी ने पांचवें गेम में वापसी की है। उन्होंने एक तरफा अंदाज में ये राउंड 11-3 से अपने नाम किया। वो अब इस मुकाबले में 2-3 से पीछे हैं।

टेबल टेनिस में मनिका बत्रा जीतीं महिला सिंगल्स का पहला मैच

मनिका बत्रा ने महिलाओं के व्यक्तिगत इवेंट में जीत के साथ शुरुआत की है। ऐसे में उनसे उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। उन्होंने पहले मैच में ग्रेट ब्रिटेन की हो टि टिन को 4-0 से मात दी। मनिका शानदार फॉर्म में दिखी, उन्होंने 11-7,11-6,12-10,11-9 से मैच को अपने नाम किया।

मेडल से चूके सौरभ चौधरी

टोक्यो ओलम्पिक गेम्स में भारतीय शूटर सौरभ चौधरी से काफी उम्मीदें थी। उन्होंने फाइनल में कदम रख दिया था। पुरुषों 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में चूक गए। वो सातवें स्थान पर रहे।

saurabh chaudhary

पीएम नरेंद्र मोदी ने दी मीराबाई को बधाई

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्विटर पर मीराबाई को सिल्वर जीतने पर बधाई दी है।

मीराबाई चानू ने देश को दिलाया पहला मेडल

क्लीन एंड जर्क के पहले प्रयास में मीराबाई चानू 110 किग्रा उठाने में कामयाब रही हैं। उन्होंने देश को पहले ही दिन मेडल दिलाया है। उन्होंने सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। मीराबाई से पहले कर्णम मल्लेश्वरी ने साल 2000 में वेटलिफ्टिंग में ओलंपिक का ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था।

तीरंदाजी में हारी दीपिका और प्रवीण की जोड़ी

तीरंदाजी के क्वॉर्टर फाइनल में दीपिका और प्रवीण की जोड़ी हार गई है।। उन्हें कोरियाई जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा. भारतीय तीरंदाजों की जोड़ी तीन के मुकाबले एक ही सेट जीत सकी।

भारत को सौरव चौधरी 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए हैं लेकिन अभिषेक वर्मा ने निराश किया है। सौरव ने क्वालीफिकेशन में 586 स्कोर के साथ पहला स्थान हासिल किया। सबसे अधिक 28 बार उन्होंने बुल्स आई को हिट किया। चीन के बोवेन झांग का भी स्को 586 रहा लेकिन वह सिर्फ 18 बार बुल्स आई को हिट कर सके।

36 खिलाड़ियों के क्वालीफिकेशन राउंड से 8 निशानेबाज फाइनल में पहुंच हैं। इनमें अभिषेक का 17वां स्थान रहा। अभिषेक ने 575 स्कोर किया और 19 बार बुल्स आई को हिट किया। सौरव ने छह सीरीज में क्रमश: 95, 98, 98, 100, 98, 97 स्कोर पाया जबकि अभिषेक 94, 96,98, 97,98,92 स्कोर हासि कर सके। इस इवेंट का फाइनल शनिवार को ही होगा।

हॉकी में भारत की शानदार जीत

हॉकी में भारत की शानदार जीत से शुरूआत हुई है। पुरुष टीम ने न्यूजीलैंड को टक्कर के मुकाबले में 3-2 से हरा दिया है। भारत की जीत के हीरो हरमनप्रीत रहे, जिन्होंने दो गोल दागे।

मीराबाई चानू से मेडल की उम्मीद

भारोत्तोलन में महिलाओं के 49 किग्रा वर्ग का मुकाबला हो रहा है। भारत को मीराबाई चानू से मेडल की उम्मीद है।