newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

MS Dhoni Jersey No 7 Retired: ‘धोनी ने लाखों नहीं करोड़ों फैन्स कमाए..’ माही की जर्सी रिटायर किए जाने पर बोले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

Anurag Thakur on MS Dhoni Jersey No 7 Retired: केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने आगे कहा, ”माही जब गए तब भी लोगों ने उन्हें बहुत मिस किया…लेकिन ये समय तो आता ही है…इतना है कि उनको देखकर बहुत सारे लोगों ने प्रेरणा ली और क्रिकेट खेलना शुरू किया… आशा करता हूं कि भविष्य में भी ऐसे बहुत सारे खिलाड़ी आएंगे जो धोनी से भी अच्छा प्रदर्शन करके दिखाएंगे।”

नई दिल्ली। शुक्रवार को पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जर्सी रिटायर कर दी गई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने ये बड़ा फैसला लिया है यानी कि अब कोई भी भारत के लिए डेब्यू करने वाले किसी भी प्लेयर को जर्सी नंबर 7 नहीं दी जाएगी। ये नंबर माही के साथ हमेशा के लिए जुड़ा रहेगा। वहीं BCCI के इस फैसले को लेकर माही के फैंस में खुशी की लहर है। यूजर्स इस फैसले की सराहना कर रहे है। इस बीच बीसीसीआई द्वारा टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जर्सी को रिटायर किए जाने पर केंद्रीय सूचना व प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की प्रतिक्रिया सामने आई है। अनुराग ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ”महेंद्र सिंह धोनी जब से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट खेलने आए तब से उन्होंने लाखों नहीं करोड़ों फैन्स कमाए हैं। IPL हो या भारतीय क्रिकेट टीम हो… टी-20 से लेकर, वन डे वर्ल्ड कप और टेस्ट चैंपियनशिप तक नंबर 1 टीम बनाना, ये महेंद्र सिंह धोनी ने करके दिखाया है।

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, ”माही जब गए तब भी लोगों ने उन्हें बहुत मिस किया…लेकिन ये समय तो आता ही है…इतना है कि उनको देखकर बहुत सारे लोगों ने प्रेरणा ली और क्रिकेट खेलना शुरू किया… आशा करता हूं कि भविष्य में भी ऐसे बहुत सारे खिलाड़ी आएंगे जो धोनी से भी अच्छा प्रदर्शन करके दिखाएंगे।”

धोनी के लिए ये एक तरह से सम्मान है- राजीव शुक्ला

इससे पहले BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा, ”BCCI का यह फैसला धोनी के लिए एक तरह से सम्मान है, क्योंकि भारतीय क्रिकेट में धोनी का योगदान है उसको देखते हुए ये फैसला लिया गया है..बहुत उचित फैसला है..जर्सी नंबर 7 एमएस धोनी की पहचान थी और उस ब्रांड को कमजोर होने से बचाने के लिए BCCI द्वारा उठाया गया यह कदम काबिले तारीफ है।”

बता दें कि बीसीसीआई ने माही से पहले क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की टीशर्ट को रिटायर किया था। तेंदुलकर की नंबर 10 जर्सी को साल 2017 में रिटायर किया था। इसी कड़ी में बीसीसीआई ने आज बड़ा ऐलान करते हुए एमएस धोनी की नंबर 7 जर्सी को रिटायर किया है। इसका मतलब है कि अब इन दोनों दिग्गज खिलाड़ी के नंबर वाली जर्सी को भी भारतीय खिलाड़ी ने वेयर कर सकेगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781)