
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ऐसे खिलाड़ी हैं जो अगर मुकाबले के लिए टीम में शामिल हैं तो उसमें उन्हें जीत मिलना लगभग निश्चित होता है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान धोनी अब तक के दिग्गज और चर्चित कप्तानों में से एक हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के साथ खेले गए लगभग सभी मुकाबलों में उन्होंने अपने शानदार खेल से सभी का दिल जीता है। साल 2020 में भले ही धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर को अलविदा कह दिया हो लेकिन आज भी वो जब मैदान में उतरते हैं तो पूरे स्टेडियम में उनके नाम की गूंज सुनाई देती है। खेल के अलावा भारतीय क्रिकेटर एमएस धोनी अपनी सादगी को लेकर चर्चा में रहते हैं। अपने सीधेपन, शांत व्यवहार और टीम को साथ लेकर खेलने के अपने इस अंदाज की वजह से वो भारत ही नहीं दुनिया भर में चर्चित हैं। यही वजह है कि धोनी के चाहने वालों की संख्या काफी है। फैंस महेंद्र सिंह धोनी को प्यार से थाला बुलाते हैं और एक झलक देखते हैं खुश हो जाते है। अब इस बीच सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। चलिए दिखाते हैं आपको भी ये वायरल वीडियो…
क्या है वायरल हो रहे वीडियो में…
सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है उसमें देखा जा सकता है कि एयर होस्टेस हाथों में काफी सारी स्वीट्स लेकर महेंद्र सिंह धोनी की सीट के पास जाती है। इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी कैंडी क्रश गेम खेल रहे होते हैं। धोनी के बगल में ही उनकी पत्नी साक्षी भी बैठी होती हैं। हालांकि कैमरा केवल धोनी पर फोकस होता है। इसके बाद धोनी स्वीट्स की ट्रे में से ओमनी खजूर का एक पैकेट उठाते हैं। एयर होस्टेस इस दौरान उन्हें एक पेपर नोट भी देती हैं जिसे धोनी स्माइल के साथ पकड़ लेते हैं। इसके बाद धोनी एयर होस्टेस संग थोड़ी बातें भी करते हैं। अब धोनी का यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram
यूजर्स कर रहे वीडियो देख तारीफ
इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स MS धोनी की तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स धोनी के आम लोगों की तरह प्लेन में सफर करने और एयर होस्टेस संग किए गए दोस्ताना व्यवहार की तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स धोनी को स्वीट पर्सन बता रहे हैं। वीडियो पर कमेंट करने वाले कुछ यूजर्स धोनी के कैंडी क्रश खेलने पर कह रहे हैं कि वो भी अब इस गेम को खेलेंगे।
View this post on Instagram
जानकारी के लिए बता दें कि पिछले कुछ समय से MS धोनी अपने घुटने की सर्जरी करवाने के बाद अपने होम टाउन रांची में थे। अब धोनी पत्नी साक्षी संग मुंबई के लिए ट्रेवल कर रहे हैं।