newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Viral Video: महिला फैन ने माही के पैर छूने की कोशिश की, फिर धोनी ने किया कुछ ऐसा, दिल छू लेगा ये वीडियो

MS Dhoni VIDEO: सीएसके कप्तान माही उसके रोकने की कोशिश करते है। मगर वो तब तक धोनी के पैर छू लेती है। फिर वो महिला से हाथ मिलते है और फोटो भी खिंचवाते है। सोशल मीडिया पर धोनी का ये दिल छू लेने वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो काफी पंसद भी कर रहे है। इसके साथ ही वीडियो पर जमकर कमेंट भी कर रहे है। 

नई दिल्ली। पूर्व दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी का नाम दुनिया के सफल कप्तानों में गिनती होती है।  भले ही धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया हो। लेकिन उनकी फैंन फॉलोइंग में लगातार इजाफा ही हुआ है। हमेशा ही वो कुछ ऐसा कर देते है जिसकी वजह से सुर्खियों में छा जाते है। इसी क्रम में एमएस धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें उनका रिएक्शन देखकर हर कोई तारीफों के पुल बांध रहा है। दरअसल माही कही पर बैठे हुए दिखाई दे रहे है। इसी दौरान उनके पास एक महिला फैन पास आ जाती है और धोनी का पैर छूने की कोशिश करती है। वहीं माही महिला फैन द्वारा पैर छूने पर थोड़ा असहज महसूस करते है।

इसके बाद सीएसके कप्तान माही उसके रोकने की कोशिश करते है। मगर वो तब तक धोनी के पैर छू लेती है। फिर वो महिला से हाथ मिलते है और फोटो भी खिंचवाते है। सोशल मीडिया पर धोनी का ये दिल छू लेने वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो काफी पंसद भी कर रहे है। इसके साथ ही वीडियो पर जमकर कमेंट भी कर रहे है।

गाैरतलब है कि आईपीएल 2023 ओपनिंग सेरेमनी के दौरान मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने मंच पर एमएस धोनी के पैर छूते नजर आए थे। सोशल मीडिया पर ये फोटो काफी वायरल भी हुई थी। बता दें कि धोनी सोशल मीडिया प्लेटफार्म काफी एक्टिव रहते है।

इससे पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी अपने कुत्तों के साथ बर्थडे केक काटते हुए नजर आए थे। और उनके साथ केक खाते भी दिखाई दिए थे। माही की सादगी को देखकर हर किसी ने तारीफ की थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781)