newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

KingKohli: विराट ने टीम इंडिया के साथ मेलबर्न में बर्थडे किया सेलीब्रेट, पैडी अप्टन के साथ मिलकर काटा केक

KingKohli: विराट के बर्थडे के सेलीब्रेशन का एक वीडियो बीसीसीआई ने ट्विटर पर शेयर किया है जिसमें कोहली जनमदिन पर केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। बीसीसीआई द्वारा विराट का बर्थडे सेलीब्रेट करते हुए वीडियो शेयर किया गया है जिसमें विराट टीम इंडिया के साथ केक काटते हुए दिख रहे है। इनके साथ पैडी अप्टन भी दिखाई दिए जिनको विराट केक खिलाते हुए दिखें।

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का जन्म 5 नवंबर 1988 को दिल्ली में हुआ था। खिलाड़ी का आज 34वां जन्मदिन है। विराट के करोड़ों फैंस है, विराट के खेल के अलावा लोग उनकी फिटनेस के भी बहुत बड़े फैन है। खिलाड़ी के फैंस की बात की जाए तो विराट ही मात्र ऐसे भारतीय खिलाड़ी है जो बाकी खिलाड़ियों का तुलना में इंस्टाग्राम में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले व्यक्ति हैं। स्टार  बल्लेबाज के जन्मदिन पर उनके फैंस उन्हें भर-भर के बधाईयां दे रहे है। फैंस के साथ उन्हें क्रिकेट जगत के अन्य खिलाड़ियों की तरफ से भी बधाईयां मिल रही है। वहीं विराट के बर्थडे के सेलीब्रेशन का एक वीडियो बीसीसीआई ने ट्विटर पर शेयर किया है जिसमें कोहली जनमदिन पर केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। बीसीसीआई द्वारा विराट का बर्थडे सेलीब्रेट करते हुए वीडियो शेयर किया गया है जिसमें विराट टीम इंडिया के साथ केक काटते हुए दिख रहे है। इनके साथ पैडी अप्टन भी दिखाई दिए जिनको विराट केक खिलाते हुए दिखें। विराट के साथ केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, युजेन्द्र चहल और अन्य खिलाड़ी भी दिखाई दिए।

वहीं बीसीसीआई द्वारा शेयर इस वीडियो पर फैंस भी उन्हें बधाईंयां दे रहे है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विराट ने टीम इंडिया के साथ मेलबर्न में केक काटकर बर्थडे सेलीब्रेट किया गया। टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी ताली बजाते हुए विराट को विश कर रहे हैं। इनके साथ टीम इंडिया मेंटल कंडीशनिंग कोच पैडी अप्टन भी दिखाई दिए जिनको विराट केक खिलाते हुए नजर आए। विराट के साथ केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, युजेन्द्र चहल और अन्य खिलाड़ी भी दिखाई दिए।

वहीं विराट के इस बर्थडे सेलीब्रेशन वीडियो पर फैंस भी खूब प्रतिक्रिया कर रहे हैं। एक यूजर ने विराट की फोटो और चीते की फोटो साथ में लगा कर लिखा हैप्पी बर्थडे विराट कोहली-

वहीं दूसरे यूजर ने एक वीडियो शेयर कर लिखा हैप्पी बर्थडे विराट कोहली। ऐसे ही हमें गर्व करवाते रहो-

वहीं एक अन्य यूजर ने विराट का वीडियो शेयर कर उनको विश करते हुए लिखा कि “विराट कोहली नाम नहीं इमोशन हैं”-