नई दिल्ली। कमाल हो गया….!,विराट ने साबित कर दिया है कि उनका महज नाम ही विराट नहीं, बल्कि उनका व्यक्तित्व भी विराट है। उनकी पारी भी विराट है। उनकी बल्लेबाजी भी विराट है। न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी आतिशी पारी में विराट ने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का महज आज से 20 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त किया, बल्कि वनडे में शतक जड़ने के मामले में भी सचिन को पीछे भी छोड़ दिया।
विराट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बल्लेबाजी के दौरान अपना 50वां शतक जड़कर सचिन के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। बता दें कि सचिन ने जहां वनडे में अब तक 49 शतक जड़े हैं, तो वहीं विराट ने 50वां शतक जड़कर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन के इस विशाल रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। सनद रहे कि आज से कई साल पहले मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में सचिन ने विराट द्वारा उनके रिकॉर्ड को ध्वस्त किए जाने की भविष्यवाणी कर दी थी। दरअसल, सलमान खान ने मजाक-मजाक में सचिन से पूछा था कि आपको लगता है कि यहां मौजूद कोई युवा खिलाड़ी आपके रिकॉर्ड को तोड़ सकता है, तो इस पर सचिन ने विराट कोहली का नाम लिया था और कहा था कि मुझे पूरा विश्वास है कि वो एक दिन मेरा रिक़ॉर्ड तोड़ेंगे और आज उन्होंने यह कारनामा कर दिखाया है, जिसे लेकर सोशल मीडिया का माहौल गुलजार है। विराट के प्रशंसकों के बीच खुशी का माहौल है।
Most runs in a single edition:
ODI World Cup – Virat Kohli
T20 World Cup – Virat KohliRecord Machine for a reason 👑🔥🦁@imVkohli • #ViratKholi pic.twitter.com/qZPZMtskVR
— Virat Kohli Trends™ (@TrendVirat) November 15, 2023
बता दें कि रोहित के आउट होने के बाद विराट और गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मोर्चा संभाला। आउट होने के बाद रोहित ने विराट से कुछ कहा था, लेकिन यह साफ नहीं हो पाया था कि आखिर उन्होंने क्या कहा था। रोहित 27 गेंदों में 47 बनाकर केन विलयमसन को कैच थमाकर पवेलियन रवाना हो गए, जिसके बाद विराट ने मोर्चा संभाला।
Virat Kohli breaking records like it’s a morning workout! 💪🏏
— AgniLyrics (@AgniLyrics) November 15, 2023
Virat Kohli will become the first Indian to play 4 Semi-Finals in World Cups.
– King creating history today. 🐐 pic.twitter.com/ujvg9cb6vg
— Johns. (@CricCrazyJohns) November 15, 2023
HISTORY AT THE WANKHEDE STADIUM…!!!
Virat Kohli has most runs in a World Cup edition as a non opener. pic.twitter.com/oOtzytGhhu
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 15, 2023
We have seen this footwork before 🔥🕺🏽😍 pic.twitter.com/Z4t7sY4Oap
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) November 15, 2023
उधर, गिल ने भी शानदार पारी खेली। उन्होंने 73 रन पर क्रैम्प के कारण रिटायर हर्ट हो गए। सनद रहे कि बीते दिनों उन्हें डेंगू हो गया था, जिसकी वजह से उनका वजन भी कम हो गया था। वहीं, मुंबई की भारी गर्मी की वजह से उन्हें रिटायर हर्ट होना पड़ा। बहरहाल, भारत की आतिशी पारी की वजह से कीवी खेमे में खलबली मची हुई है। अब ऐसे में मैच का क्या रुख रहता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।