नई दिल्ली। वर्ल्ड कप 2023 का सेमीफाइनल मुकाबला आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और विरोधी टीम न्यूजीलैंड को गेंदबाजी का न्योता दिया। भारत की ओर से बल्लेबाजी करने उतरे रोहित शर्मा ने अपनी बल्लेबाजी से कीवियों के होश फाख्ता कर दिए। रोहित की आतिशी पारी देखकर कीवियों को यह एहसास हो गया कि आज उनकी दाल यहां वानखेड़े स्टेडियम में तो नहीं गलने वाली है, लेकिन ना जाने बाद में रोहित शर्मा को किसकी नजर लग गई कि वो बड़ा शॉट लगाने की वजह से वो केन विलयमसन को कैच दे बैठे, जिसकी वजह से वो हॉफ सेंचुरी लगाने से भी चूक गए, लेकिन आपको बता दें कि आज के वर्ल्ड कप में रोहित ने बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया। रोहित शर्मा वर्ल्ड कप में सर्वाधिक छक्का जड़ने वाले खिलाड़ियों की फेहरिस्त में शुमार हो गए हैं।
ओडीआई वर्ल्ड कप में रोहित ने अब तक 50 छक्के जड़े हैं। ध्यान दें, न्यूजीलैंड के खिलाफ बल्लेबाजी के दौरान रोहित ने 4 चौके और 4 छक्के जड़े थे, जिसके बाद उन्होंने यह आंकड़ा हासिल किया है, जिसकी तारीफ टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान ने भी की है, लेकिन लंबा शॉट लगाने की वजह से रोहित शर्मा जिस तरह आउट हो गए, उससे उनके फैंस का दिल टूट गया, जिसके बाद उन्होंने विराट कोहली को पवेलियन जाते वक्त कुछ कहा था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर माहौल गुलजार हो गया था। हालांकि, उन्होंने विराट को क्या कहा था। इस बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
The first to reach the 6️⃣0⃣0⃣ mark in #CWC23 👏
73 more and then some more please! Keep it coming, King. 👑#PlayBold #INDvNZ #TeamIndia @imVkohli pic.twitter.com/fAHLPmEcHa
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) November 15, 2023
वहीं, विराट कोहली भी अपने बल्ले से रनों की बरसात कर रहे हैं। अपनी आतिशी पारी से उन्होंने जिस तरह से रनों की बरसात की है, उसकी बदौलत उन्होंने ओडीआई वर्ल्ड कप में 600 रन बनाने का आंकड़ा हासिल किया है। इस बीच अब सोशल मीडिया पर चर्चा का बाजार गुलजार हो चुका है कि क्या विराट अब अपनी इस आतिशी पारी की बदौलत सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ पाएंगे।
Virat Kohli completes 600 runs in the 2023 World Cup. pic.twitter.com/OA3aUz8z3U
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 15, 2023
सनद रहे कि इससे पहले विराट ने वनडे में 49वां शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर की बराबरी की थी। उन्होंने यह कीर्तिमान अपने जन्मदिन के मौके पर किया था, जिसे लेकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं था। बहरहाल, अब टीम इंडिया का प्रदर्शन कैसा रहता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।