newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

फोर्ब्स की सूची में विराट कोहली इकलौते भारतीय खिलाड़ी

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली फोर्ब्स द्वारा जारी की गई साल 2020 के दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष-100 में शामिल इकलौते भारतीय और इकलौते क्रिकेटर हैं।

नई दिल्ली। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली फोर्ब्स द्वारा जारी की गई साल 2020 के दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष-100 में शामिल इकलौते भारतीय और इकलौते क्रिकेटर हैं। कोहली ने बीते साल में कुल 2.6 करोड़ डालर कमाई की जिसमें से 2.4 करोड़ डालर करार से कमाए हैं और बाकी के दो करोड़ डालर वेतन से कमाएं हैं।

Virat Kohali

कोहली ने इस साल इस सूची में 30 स्थान की छलांग लगाई है और अब वह 66वें स्थान पर आ गए हैं। 2019 में भी वह इस सूची में शीर्ष-100 में शामिल इकलौते भारतीय थे।

Virat Kohli

इस सूची में स्विट्जरलैंड के टेनिस स्टार रोजर फेडरर पहले स्थान पर हैं। उन्होंने बीते साल में लगभग 10.63 करोड़ डालर की कमाई की है। इस स्टार टेनिस खिलाड़ी ने पुतर्गाल के स्टार फुटबाल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पीछे छोड़ा है।

Virat Kohli

फेडरर से पीछे रोनाल्डो हैं जिन्होंने 10.5 करोड़ जाल की कमाई की है। फुटबाल मैदान पर रोनाल्डो को प्रतिद्वंद्वी अर्जेटीना के लियोनेल मेसी तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने पिछले 12 महीनों में 10.4 करोड़ डालर की कमाई की है। ब्राजील के नेमार चौथे स्थान पर हैं।