newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Virat-Anushka: पत्नी अनुष्का के साथ बैडमिंटन खेलते दिखे विराट कोहली, वीडियो देख फैंस ने लुटाया प्यार

Virat-Anushka: सोशल मीडिया पर एक वीडियो दिखाई दे रही है जिसमें कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बैडमिंटन खेलते दिख रहे है। यह वीडियो बेंगलुरु में आयोजित एक प्रमोशनल इवेंट का है जहां कपल पहुंचे थे। पूरा स्टेडियम विराट-अनुष्का को देखने के लिए खचाखच भरा हुआ था।

नई दिल्ली। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। कपल के वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए है। अभी हाल ही में दोनों का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों जिम में डांस करते दिख रहे है। दोनों का यह वीडियो फैंस काफी पसंद कर रहे है। अब इस बीच इनका एक और वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल, विराट और अनुष्का बैडमिंटन खेलते दिख रहे है और वहां फैंस से पूरा स्टेडियम भरा हुआ दिख रहा है। तो चलिए जानते है ऐसा क्या हुआ कि विराट को बल्ला छोड़कर बैडमिंटन का हाथ थामना पड़ा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


विराट-अनुष्का ने खेला बैडमिंटन

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो दिखाई दे रही है जिसमें कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बैडमिंटन खेलते दिख रहे है। यह वीडियो बेंगलुरु में आयोजित एक प्रमोशनल इवेंट का है जहां कपल पहुंचे थे। पूरा स्टेडियम विराट-अनुष्का को देखने के लिए खचाखच भरा हुआ था। कपल ने जैसे ही बैटमिंटन हाथों में थामा, स्टेडियम में फैंस उन्हें चीयर करने लगे। दोनों बैडमिंटन खेलते हुए काफी खुश दिखाई दे रहे है। इस दौरान विराट-अनुष्का ने और भी कई गेम खेले। अनुष्का जहां ब्लैक स्पोर्ट्स आउटफिट में नजर आई वहीं विराट भी कैजुअल लुक में दिखाई दे रहे है।

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

वीडियो में साफ दिख रहा है कि विराट और अनुष्का दोनों एक टीम में है और दोनों ही गेम को जीत गए है। दोनों को साथ में खेलता देख हर कोई इनकी तारीफ कर रहा है। इस वीडियो पर एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा फेवरेट कपल। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा भारत की सबसे पसंदीदा जोड़ी। वहीं अन्य यूजर्स विराट-अनुष्का के इस वीडियो पर रेड हार्ट कमेंट कर रहे है।