नई दिल्ली। विराट कोहली का फॉर्म भले ही अभी सही नहीं चल रहा है, लेकिन लोगों की उनको लेकर दीवानगी अभी कम नहीं हुई है। वर्तमान में विराट कोहली, खेल की दुनिया में ऐसा नाम है जिसकी गूंज केवल देश ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में फैली हुई है। अब देखिए न, पाकिस्तान में अभी पीएसएल चल रहा है, लेकिन खेल के दौरान वहां जिस खिलाड़ी का पोस्टर लहराया जा रहा है, वह विराट कोहली का है। वैसे कोहली के विराट कद को देखते हुए यह आश्चर्य का विषय नहीं होना चाहिए, पर जिस तरीके से पाकिस्तान के साथ हमारा अभी रिलेशन है, उसको देखते हुए यह थोड़ा हैरानी भरा जरूर है। क्योंकि जो फैंस पोस्टर लहरा रहे थे वे पाकिस्तानी थे। लेकिन कोई खिलाड़ी जब अपने काम से पहचाना जाता है, तो वह देश, काल,समय से परे हो जाता है।
Virat Kohli poster during the Pakistan Super League match – the face of world cricket. pic.twitter.com/OiHA4QEFW5
— Johns. (@CricCrazyJohns) February 18, 2022
बहरहाल, इस विचित्र दृश्य को लेकर फैंस की प्रतिक्रिया से सोशल साइट गुलजार हो गया है। आप भी देखिए, कैसे विराट कोहली पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस में भी लोकप्रिय हैं।
वहीं एक प्रशंसक ने विराट से अपील की थी वे पाकिस्तान के खिलाफ पाक सरजमीं पर मैच खेलें।
कुछ पाकिस्तानी फैंस चाह रहे हैं कि विराट कोहली भी पीएसएल खेलें।