नई दिल्ली। वर्ल्ड कप 2023 का 33वां मुकाबला आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। श्रीलंका ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया। भारत की तरफ से बल्लेबाजी करने उतरे सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा दो गेंदों पर चार बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद उनकी जगह विराट कोहली बल्लेबाजी करने आए। वहीं, रोहित के आउट होने के बाद विराट और गिल ने मोर्चा संभाला। विराट ने जहां 94 गेंदों में 88 रन बनाए। अगर आज के मैच में विराट शतक जड़ने में सफल रहते तो वो वनडे मैच में शतक मारने के मामले में सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर जाते हैं।
लेकिन अफसोस श्रीलंका के दिलशान मदुशंका ने उन्हें निसांका के हाथों कैच कराकर उन्हें पवेलियन भेज दिया। जिसकी वजह से विराट अपना शतक पूरा नहीं कर पाए। फिलहाल, यह देखना दिलचस्प रहेगा कि वो वर्ल्ड कप में सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर पाते हैं की नहीं?
the love is real 💗#INDvSLpic.twitter.com/b4513nbWAx
— Sunil the Cricketer (@1sInto2s) November 2, 2023
उधर, शुभमन गिल भी शतक बनाने से चूक गए। वो 92 गेंदों में 92 रन बनाकर कुसल मेंडिस के हाथों कैच करा बैठे। उन्होंने पारी में 11 चौके और 2 छक्के मारे। वहीं, गिल के आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर की रिएक्शन वाली इमेज काफी तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें उनका उदासी वाला चेहरा साफ नजर आ रहा है। उनके चेहरे से साफ जाहिर हो रहा है कि गिल के शतक ना बनाने की वजह से अगर किसी का सबसे ज्यादा दिल टूटा है, तो वो हैं सारा तेंदुलकर। आइए, आगे आपको सोशल मीडिया के माहौल से रूबरू कराते हैं।
match update 🏏👇#INDvsSL #BabarAzam #ViratKohli𓃵 #CWC23 #WorldCup2023 #CricketWorldCup #RohitSharma𓃵 #SaraTendulkar #Abhiya #Abhisha #Elvisha #BiggBossTamil7 #SAvsNZ pic.twitter.com/yaH9XBqXLZ
— ainee Chaudhary (@aini_chaudhry) November 2, 2023
Standing ovation for Shubman Gill from Sara Tendulkar. pic.twitter.com/O7GjCXALJk
— Baklol Army (@BaklolArmy) November 2, 2023
Sara Tendulkar reaction after shubham Gill wicket 💔 #ShubmanGill #ViratKohli𓃵 #INDvSL #Century #49thODI #SaraTendulkar #SachinTendulkar pic.twitter.com/eCxq1pXe6V
— Baklol Army (@BaklolArmy) November 2, 2023
They are trying it hard to “keep it private until it’s parmanent” 🥺❤️#ShubmanGill #SaraTendulkar pic.twitter.com/TY3mENg8fi
— Baklol Army (@BaklolArmy) November 2, 2023