newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rinku Singh Video: अफ्रीका के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले रिंकू सिंह ने क्यों बोला सॉरी, देखें वीडियो

Rinku Singh Video: दरअसल उन्होंने साउथ अफ्रीका के गेंदबाज एडन मार्करम की बॉल पर ऐसा सिक्स जड़ा कि मैदान के बाहर मीडिया बॉक्स पर जाकर लगा। इतना ही नहीं वहां का ग्लास भी टूट गया। सोशल मीडिया इस फोटो भी सामने आई है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि रिंकू सिंह के छक्के के चलते मीडिया बॉक्स का ग्लास टूट गया।

नई दिल्ली।  भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मंगलवार को खेले गए दूसरे टी20 में हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में भारत को पांच विकेट से साउथ अफ्रीका से शिकस्त खानी पड़ी। भले ही टीम इंडिया को इस मैच में हार मिली हो। लेकिन रिंकू सिंह ने अपने पारी से फैंस का दिल जीत लिया। साउथ अफ्रीका के खिलाफ रिंकू सिंह का बल्ला खूब चला। उन्होंने 39 गेंद में नाबाद 68 रन ठोके। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रिंकू सिंह ने अपनी पहली हॉफ सेंचुरी लगाई। इस दौरान उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 2 छक्के भी लगाए। इसी बीच रिंकू सिंह की पारी के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल उन्होंने साउथ अफ्रीका के गेंदबाज एडन मार्करम की बॉल पर ऐसा सिक्स जड़ा कि मैदान के बाहर मीडिया बॉक्स पर जाकर लगा। इतना ही नहीं वहां का ग्लास भी टूट गया। सोशल मीडिया इस फोटो भी सामने आई है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि रिंकू सिंह के छक्के के चलते मीडिया बॉक्स का ग्लास टूट गया।

रिंकू सिंह ने मांगी माफी-

वहीं मैच खत्म होने के बाद रिंकू सिंह ने मीडिया बॉक्स का ग्लास तोड़ने पर बीसीसीई से माफी भी मांगी। उन्होंने मैच खत्म होने के बाद इंटरव्यू में कहा, मैंने जब शॉट मारा था तो मुझे नहीं पता था कि ग्लास टूटा हुआ था आप आए फिर मुझे पता चला। इसके लिए सॉरी।”

बता दें कि साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में 7 विकेट पर 180 रन बनाए। हालांकि बारिश के चलते मैच को बार-बार रोकना पड़ा। भारत के पास तीन गेंद बची हुई थी। जिसके बाद मैच को 15 ओवर का करना पड़ा। साउथ अफ्रीका के 15 ओवर में 152 रनों का टारगेट मिला। जिसे उसने 14 ओवर में हासिल कर लिया।