newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

History of Asia Cup: एशिया कप में क्यों भारतीय टीम है चैंपियन? जानिए पूरा इतिहास

Asia Cup: इससे पहले इसका आयोजन श्रीलंका में होने वाला था लेकिन आर्थिक और राजनीतिक संकट की वजह से वहां इसका आयोजन करना संभव नहीं था और बाद में इसको यूएई में शिफ्ट किया गया।

नई दिल्ली। इस साल एशिया कप (Asia Cup 2022) की शुरुआत को बस चंद दिन ही बचे हैं। 27 अगस्त 2022 से एशिया कप की शुरुआत यूएई होने वाली है, जबकि इसका समापन 13 सितंबर को होगा। इससे पहले इसका आयोजन श्रीलंका (SriLanka) में होने वाला था लेकिन आर्थिक और राजनीतिक संकट की वजह से वहां इसका आयोजन करना संभव नहीं था और बाद में इसको यूएई (UAE) में शिफ्ट किया गया। एशिया कप इस बार भारतीय टीम (Indian Cricket Team) के दृष्टिकोण से भा काफी महत्वपूर्ण होने वाला है, क्योंकि इस साल के अंत में ही टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) का भी आयोजन होने वाला है। ऐसे में यदि यहां पर टीम का प्रदर्शन अच्छा रहता है तो जाहिर सी बात है कि टी-20 विश्व कप में टीम इंडिया का आत्मविश्वास अपने चरम पर होगा।  इस बार के एशिया कप में सबस ज्यादा चर्चा का विषय 28 तारीख को होने वाले भारत पाकिस्तान के मैच की हो रही है और ये दोनों ही टीमें एक ही ग्रुप में भी हैं। क्रिकेट के इस आयोजन में 6 टीमें शामिल होने वाली है जिनको ग्रुप ए और ग्रुप बी में बाटा गया है। ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान और हांगकांग है, जबकि ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीम होंगी।  इस दौरान कुल 13 मैच खेले जाएंगे। इसमें से 10 दुबई में तीन मैच शाहजाह क्रिकेट स्टेडियम में होंगे। ये तो रही इस साल के आयोजन की कुछ बातें। आइए अब आपको एशिया कप का इतिहास व इसमें भारत की सहभागिता के बारे में बताते हैं।

एशिया कप का इतिहास

एशिया कप की शुरुआत साल 1984 में हुई, इस साल पहली बार यूएई में एशिया कप खेला गया। जिसमें पहली बार भारतीय टीम ने हिस्सा लेकर और इस कप को अपने नाम कर इतिहास रच दिया था। अब तक कुल 14 बार इस टूर्नामेंट का आयोजन हो चुका है। जिसमें से सबसे ज्यादा बार भारत ने 7 ट्रॉफी को अपने नाम किया है। भारत के बाद सबसे ज्यादा बार एशिया कप को अपने नाम करने वाले देश श्रीलंका है। श्रीलंका ने 5 बार यहां पर अपना कब्जा जमाया है। इसी कड़ी में अब हम आपको आज तक के एशिया कप की जानकारी के बारे में बताने जा रहे हैं।

old indian team

1- जैसा कि हम पहले ही बता चुके हैं साल 1984 में यूएई के शाहजाह में एशिया कप का आयोजन हुआ था। इस दौरान भारतीय टीम सुनील गावस्कर की कप्तानी में एशिया कप में उतरी थी। उस साल भारतीय टीम ने इतिहास रचते हुए फाइनल में श्रीलंका की टीम को हराकर पहली बार एशिया कप में अपना कब्जा जमाया था।

2- इसके बाद साल 1986 में एशिया कप का आयोजन श्रीलंका में किया गया था। इसे जॉन प्लेयर गोल्ड लीफ ट्रॉफी के नाम से भी जाना जाता है। इस बार भारत ने श्रीलंका के साथ तनावपूर्ण संबंध के कारण टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लिया था। इस साल श्रीलंका ने ही मेजबानी करते हुए ट्रॉफी को अपने नाम किया था।

3- तीसरा एशिया कप बांग्लादेश में खेला गया था और इसे विल्स एशिया कप के नाम से भी जाना जाता है। इस साल कुल चार टीमों ने टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। भारत के दिलीप वेंगसकर की कप्तानी में भारत ने श्रीलंका को हराकर दूसरी बार ये अहम ट्रॉफी अपने नाम की थी।

dilip vengeskar

4- चौथी बार हुए एशिया कप की मेजाबानी भारतीय टीम ने की थी। यह पहली बार था जब एशिया कप का आयोजन भारत में हो रहा था। इस साल पाकिस्तान ने हिस्सा नहीं लिया था। इस बार भी भारतीय टीम ने पड़ोसी देश श्रीलंका को हराया था और एक बार फिर से एशिया में क्रिकेट के लिहाज से अपनी धाक जमाई थी।

5- साल 1995 में एक बार फिर से एशिया कप का आयोजन यूएई में हुआ। इस बार भी चार ही टीमों ने हिस्सा लिया था। एशिया कप जीत दर्ज करने की आदत बना चुकी भारतीय टीम ने इस साल भी चौथी बार मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी में ट्रॉफी को अपने नाम किया।

6- छठे एशिया कप में की मेजबानी करने का मौका श्रीलंका को मिला। इस बार भारतीय टीम को पहली बार श्रीलंका के हाथों फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

7- साल 2000 का एशिया कप बांग्लादेश में खेला गया और पाकिस्तान ने पहली बार फाइनल में श्रीलंका को हराकर एशिया कप की ट्रॉफी को अपने नाम किया था।

8- इसके बाद साल 2004 में एशिया कप का आयोजन श्रीलंका में हुआ। इस बार श्रीलंका के हाथों 25 रन से भारत को हार का मुंह देखना पड़ा।
9- चार साल बाद फिर 2008 में एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान ने की थी। इस साल एक बार फिर से श्रीलंका की टीम ने भारत को फाइनल मुकाबले में हराया था।

10- एशिया कप का 10वां संस्करण  का आयोजन 2010 में श्रीलंका में हुआ। इस साल भी चार टीमों ने हिस्सा लिया था। भारत ने एक बार फिर से एशिया कप को अपने नाम करते हुए श्रीलंका को फाइनल मैच में कुल 81 रनों से शिकस्त दी। इस बार भारत कुल 5 बार एशिया कप जीतने वाली टीम बनी थी। धोनी की कप्तानीम में टीम ने ये ट्रॉफी अपने नाम की।

11- साल 2012 में बांग्लादेश की जमीं पर एशिया कप खेला गया। इस साल पाकिस्तान एशिया कप को अपने नाम करने में कामयाब रही थी।

12- बांग्लादेश ने एक बार फिर साल 2014 में एशिया कप की मेजबानी की थी। इस दौरान कुल 5 टीमों ने हिस्सा लिया था। अफ्गानिस्तान की टीम ने पहली बार एशिया कप का हिस्सा बनी थी। इस साल श्रीलंका की टीम ने पाकिस्तान को हराकर 5वीं बार एशिया कप की ट्रॉफी को अपने नाम किया।

13- साल 2016 में लगातार तीसरी बार बांग्लादेश ने एशिया कप का मेजबानी की। इस साल पहली बार टी-20 फॉर्मेट में एशिया कप खेला गया। फाइनल मैच भारत और मेजबान बांग्लादेश के बीच खेला गया। भारतीय टीम ने इस मैच को 8 विकेट रहते ट्रॉफी को अपने नाम किया था।

2016 asia cup

14- इस बार से पहले का एशिया कप का आयोजन यूएई  में हुए था। इस बार भारतीय टीम ने इतिहास रचते हुए रोहित शर्मा की कप्तानी में बांग्लादेश को हराकर कुल 7वीं बार ट्रॉफी को अपने नाम किया था।