
विशाखापत्तनम। भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच विशाखापत्तनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी स्टेडियम में चल रहा है। भारत की तरफ से पहली पारी खेलते हुए यशस्वी जायसवाल ने यहां 277 गेंद में दोहरा शतक लगा दिया। वो भारत की तरफ से टेस्ट मैच में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। यशस्वी ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर ये मुकाम हासिल किया और इंग्लैंड टीम के गेंदबाजों के सामने टिके रहकर दोहरा शतक लगाया।
That Leap. That Celebration. That Special Feeling 👏 👏
Here’s how Yashasvi Jaiswal notched up his Double Hundred 🎥 🔽
Follow the match ▶️ https://t.co/X85JZGt0EV#TeamIndia | #INDvENG | @ybj_19 | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/CUiikvbQqa
— BCCI (@BCCI) February 3, 2024
इससे पहले टीम इंडिया ने शुक्रवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने ओपनिंग की थी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 40 रन बनाए थे। तभी कप्तान रोहित शर्मा 14 रन के निजी स्कोर पर इंग्लैंड का शिकार बनकर पवेलियन लौट गए। यशस्वी ने इसके बाद शुभमन गिल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी की थी, लेकिन शुभमन 34 रन बनाकर लौट गए थे। भारत की तरफ से श्रेयस अय्यर सिर्फ 27 रन ही बना सके थे। यशस्वी जायसवाल ने श्रेयस अय्यर के साथ 90 रन की साझेदारी की थी। भारत की तरफ से टेस्ट में पहली बार खेल रहे रजत पाटीदार भी 32 रन पर आउट हुए थे। यशस्वी ने रजत पाटीदार के साथ मिलकर 70 रन बनाए थे। इशके बाद अक्षर पटेल ने 27 रन बनाए और यशस्वी ने उनके साथ 52 रन की साझेदारी की।
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच में श्रीकर भरत ने 17 रन ही बनाए। भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट गंवाकर 336 रन बनाए थे। इसमें यशस्वी की 179 रन की पारी भी है। आज दूसरे दिन का खेल शुरू होने पर यशस्वी ने अपने कल के स्कोर को लगातार आगे बढ़ाना शुरू किया और अपना दोहरा शतक जड़ दिया। यशस्वी के अलावा देखें, तो भारतीय बल्लेबाज कुछ खास स्कोर नहीं कर सके। बता दें कि भारत ने इस सीरीज का पहला टेस्ट मैच इंग्लैंड के हाथ गंवा दिया था। ऐसे में भारत पर इस दूसरे मैच में इंग्लैंड को हराकर सीरीज बराबर करने का मौका है। आज के बाद इस टेस्ट मैच में 3 दिन का खेल और होना है।