newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

iPhone 14 Price: iPhone 14 की कीमतों को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, ‘गेम-चेंजर’ साबित हो सकता है ये फोन

iPhone 14 Price: iPhone यूजर्स बेसब्री से इस फोन के आने का इंतजार कर रहे हैं। अभी तक सामने आई जानकारियों की माने तो iPhone 14 के प्रो वर्जन की कीमत सबसे ज्यादा बढ़ेगी।

नई दिल्ली। iPhone 14 काफी दिनों से चर्चा का विषय बना हुआ है। iPhone यूजर्स बेसब्री से इस फोन के आने का इंतजार कर रहे हैं। अभी तक सामने आई जानकारियों की माने तो iPhone 14 के प्रो वर्जन की कीमत सबसे ज्यादा बढ़ेगी। अब एक और लीक खबर सामने आई है जिसमे iPhone 14 की कीमतों का खुलासा किया गया है। खबरों की मानें तो iPhone 14 Pro Max की कीमत $1000 के पार पहुंच सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो iPhone 14 Pro Max की शुरूआती कीमत $1,199 हो सकती है। जबकि iPhone 14 की कीमत $1,099 होने की संभावना है।

हालांकि, पहले भी इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि Apple iPhone 14 के दाम iPhone 13 के बराबर ही होंगे। iPhone 14 और नए मॉडल iPhone 14 Max के दाम क्रमश: $799 और $899 हो सकते हैं। आपको बता दें कि अभी iPhone 13 की कीमत इतनी ही है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि दोनों फोन के फीचर भी एक दूसरे से काफी मिलते-जुलते हैं।

वहीं अगर बात iPhone 15 की करें तो इसे लेकर भी काफी लंबे समय से चर्चा चल रही है। iPhone 15 को लेकर सामने आई जानकारियों की माने तो ये फोन गेम-चेंजर साबित होने वाला है। iPhone 15 में USB-C Port, In-Display Touch ID, Periscope Lens Technology का इस्तेमाल किया गया है। इस फोन में अंडर-डिस्प्ले फेस आईडी का ऑप्शन भी होगा। आपको बता दें की Apple अगले साल तक अपने फ्लैगशिप में कई बड़े बदलाव कर सकता है।

हालांकि iPhone 15 की कीमतों को लेकर अभी तक कोई भी खुलासा नहीं किया गया है। इसलिए इस पर अभी कोई भी अंदाजा लगाना जल्दबाजी साबित हो सकता है।