BGMI Server Live: गेमिंग करने वालों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, भारत में फिर लौटा BGMI, ऐसे करें डाउनलोड

BGMI Server Live: गेम की पैरेंट कंपनी का नाम Krafton हैं। इस कंपनी ने पहली बार साल 2021 में पबजी (PUBG) के भारतीय वेरिएंट BGMI को भारत में लॉन्च किया था। इसको शुरुआत में केवल एंड्रॉइड यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया और एक महीने बाद इसे iOS यूजर्स के लिए रिलीज किया गया। इसके बाद गेम मेकर कंपनी ने गेमिंग इवेंट के लिए कई अन्य ब्रांड्स के साथ हाथ मिलाया और देखते ही देखते बीजीएमआई काफी पॉपुलर हुआ। हालांकि, पिछले साल जुलाई 2022 में इस बैटल रॉयल गेम पर IT Act 69A नियम के उल्लंघन के तहत प्रतिबंध लगा दिया गया था।

Avatar Written by: May 29, 2023 4:53 pm
BGMI

नई दिल्ली। ऑनलाइन गेम्स में बीते वर्षों के दौरान तब क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिले थे जब चीनी गेमिंग एप PUBG को को भारत में लॉन्च किया गया था। इसके बाद से इस खेल को लेकर क्या गजब की दीवानगी देशभर के युवाओं में देखी गई थी। लेकिन फिर सरकार ने इसको बीते साल बैन कर दिया। सरकार ने चीनी एप्स के साथ इसको भी बैन किया था। इसके बाद से युवाओं के बीच ये सवाल रहा था कि कब PUBG वापस आएगा, लेकिन PUBG की जगह BGMI को कंपनी ने लॉन्च किया था, जिसको युवाओं के बीच काफी पसंद भी किया गया था। लेकिन इसके बाद BGMI को अब भारत में भी 27 मई को प्ले स्टोर पर लाइव कर दिया गया था। लेकिन एक बार फिर अब BattleGrounds Mobile India (BGMI) की भारत में वापसी हो गई है। लेकिन गौर करने वाली बात ये है कि 27 मई को प्लेस्टोर पर डाले जाने के बाद भी तब-तक इसका सर्वर लाइव नहीं किया गया था। इस वजह से यूजर्स गेम मोबाइल में लोड नहीं कर पा रहे थे।

लेकिन इसके बाद गेमिंग कंपनी की तरफ से इसकी दोबारा टेस्टिंग की गई और सर्वर को सभी गेमर्स के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। इसकी जानकारी खुद BGMI के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से शेयर की गई है। अब सभी यूजर्स इस गेम को जाकर प्लेस्टोर से आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे। इसके साथ ही अभी भी कुछ यूजर्स को प्लेस्टोर पर ये नजर नहीं आ रहा है जिसके चलते इसके APK फाइल को भी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है, कंपनी ने वेबसाइट का लिंक भी शेयर किया है।

BGMI

गौर करने वाली बात ये है कि इस गेम की पैरेंट कंपनी का नाम Krafton हैं। इस कंपनी ने पहली बार साल 2021 में पबजी (PUBG) के भारतीय वेरिएंट BGMI को भारत में लॉन्च किया था। इसको शुरुआत में केवल एंड्रॉइड यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया और एक महीने बाद इसे iOS यूजर्स के लिए रिलीज किया गया। इसके बाद गेम मेकर कंपनी ने गेमिंग इवेंट के लिए कई अन्य ब्रांड्स के साथ हाथ मिलाया और देखते ही देखते बीजीएमआई काफी पॉपुलर हुआ। हालांकि, पिछले साल जुलाई 2022 में इस बैटल रॉयल गेम पर IT Act 69A नियम के उल्लंघन के तहत प्रतिबंध लगा दिया गया था। लेकिन एक बार फिर जब ये भारत में यूजर्स के लिए लाइव किया गया है तो इसको लेकर युवाओं में फिर से वही क्रेज देखा जा रहा है।