newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Elon Musk : इस आदमी ने Twitter से निकाले जाने का बोला था झूठ, अब एलन मस्क ने दिया ऐसा इनाम सुनकर चौंक जाएंगे आप

Elon Musk : ट्विटर में चल रही छंटनी के बीच दो लोगों ने कंपनी में इंजीनियर होने का झूठा दावा किया था। इसके अलावा जहां ज्यादातर कर्मचारियों को निकाला गया था, वहीं, कुछ कर्मचारियों ने अपनी मर्जी से इस्तीफा दे दिया था। मस्क की मांगें बहुत लोगों को अच्छी नहीं लगी थीं। इसके अलावा भी कई कारण थे।

सैन फ्रांसिस्को। जब से एलन मस्क ने ट्विटर का अधिग्रहण किया है तब से एक के बाद एक नई खबरें सामने आ रही है। इस बार भी खबर कुछ अनोखी है। हाल ही में ट्विटर के नए मालिक Elon Musk ने एक ऐसे व्यक्ति को नौकरी पर रखा है, जिसने कंपनी से निकाले जाने का झूठ बोला था। यह बात तो सभी लोग जानते हैं कि Twitter के नए प्रमुख एलॉन मस्क हमेशा अलग रास्ता चुनते हैं। वे कुछ भी ऐसा नहीं करते, जिसे लेकर पहले से अनुमान लगाया जा सके। जब पहली छंटनी हुई थी, उस समय ट्विटर से निकाले जाने को लेकर दो लोगों ने झूठ बोला था। अब उस में से एक व्यक्ति को मस्क ने नौकरी पर रखा है। आपको यह याद दिला दें कि मस्क ने ट्विटर का अधिग्रहण करने के एक हफ्ते के भीतर करीब 3500 कर्मचारियों को निकाल दिया था।

elon muskआपको बता दें कि ट्विटर में चल रही छंटनी के बीच दो लोगों ने कंपनी में इंजीनियर होने का झूठा दावा किया था। इसके अलावा जहां ज्यादातर कर्मचारियों को निकाला गया था, वहीं, कुछ कर्मचारियों ने अपनी मर्जी से इस्तीफा दे दिया था। मस्क की मांगें बहुत लोगों को अच्छी नहीं लगी थीं। इसके अलावा भी कई कारण थे।

elon musk and twitter blue tickगौरतलब है कि ट्विटर से जुड़ी एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया कि मस्क ने Daniel Francis नाम के एक व्यक्ति को को नौकरी पर रखा है। उन्होंने और राहुल लिगमा ने ट्विटर से निकाले जाने का झूठ बोला था। दोनों लोगों ने ट्विटर में इंजीनियर होने का दावा किया था। उन्होंने यह झूठ बोला था कि उन्हें कंपनी से निकाल दिया गया है। यह बाद में पता चला कि वे कभी भी कंपनी का हिस्सा नहीं थे। जहां इस तरह की फर्जी खबर से कंपनी से सीईओ से बहुत गुस्सा आ सकता है। वहीं, मस्क ने इनमें से एक व्यक्ति को अपनी कंपनी में नौकरी पर ही रख लिया। हालांकि, इन दोनों लोगों ने कंपनी के बारे में फर्जी खबर फैलाने की कोशिश की। लेकिन फ्रांसिस को अब ट्विटर का कर्मचारी रख लिया गया है।

elon musk and twitter

झूठ बोलने वालों को मिला बड़ा इनाम

आपको बता दें कि कई मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि जिन दो व्यक्तियों ने कंपनी से निकाले जाने के बारे में झूठ बोला था। उन्हें सॉफ्टवेयर डेवलपर सी नौकरी दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्रांसिस अब कंपनी के इंटरनल स्लैक चैनल का हिस्सा हैं। इन दोनों लोगों ने ट्विटर में छंटनी के बारे में फर्जी खबर फैलानी असल में होने से पहले ही शुरू कर दी थी। हालांकि, मस्क को इस मजाक से कोई फर्क नहीं पड़ा था।