newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Instagram Hacks: इंस्टाग्राम पर हर वीडियो में आएंगे लाखों व्यूज!, बस करें ये सेटिंग

Instagram Hacks: कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि लोग वीडियो तो रोजाना पोस्ट करते हैं लेकिन उनकी वीडियोस पर फ्यूज नहीं आते। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताएंगे जिसे करने पर आपके हर वीडियो पर लाखों व्यूज आ सकते हैं। चलिए जानते हैं कौन सी है ये सेटिंग…

नई दिल्ली। इंस्टाग्राम एक ऐसा सोशल मीडिया ऐप है जिसका इस्तेमाल बड़ी संख्या में किया जाता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी इस ऐप को इस्तेमाल करते हैं। इस ऐप पर ना सिर्फ फोटो-वीडियो अपलोड करने का ऑप्शन मिलता है साथ ही आप इससे अपने दोस्तों-परिवार वालों के साथ मैसेज, फोन करके भी बात कर सकते हैं। वर्तमान समय में इंस्टाग्राम का इस्तेमाल लोग पैसा कमाने के लिए भी कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर आज के समय में बड़ी संख्या में इनफ्लुएंसर मोटा पैसा कमा रहे हैं।

Instagram

हालांकि कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि लोग वीडियो तो रोजाना पोस्ट करते हैं लेकिन उनकी वीडियोस पर फ्यूज नहीं आते। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताएंगे जिसे करने पर आपके हर वीडियो पर लाखों व्यूज आ सकते हैं। चलिए जानते हैं कौन सी है ये सेटिंग…

Instagram

नीचे दिए स्टेप को करें फॉलो

  • अगर आप चाहते हैं कि आपके वीडियोज पर भी लाखों व्यूज आए तो आपको सबसे पहले अपने इंस्टाग्राम ऐप को ऑन करें।
  • अपने अकाउंट में लॉगिन करने के बाद (+) के आइकन पर क्लिक करके ऐड पोस्ट पर क्लिक करें।
  • यहां पर आपको फोन से एक वीडियो पर क्लिक करके अपलोड करना है।
  • वीडियो सेलेक्ट करने के बाद ऊपर (Next) के बटन पर क्लिक करें और “Adjust Quality” या “Quality” के ऑप्शन पर टैप करें।
  • अब यहां आपको “High” या “Highest” विकल्प मिलेगा। गुणवत्ता सिलेक्ट करने के बाद कैप्शन और लोकेशन को डालकर इसे शेयर कर दें।

Instagram

क्या होता है असर

वीडियो पर व्यूज आए इसके लिए आपको क्वालिटी का भी ख्याल रखना चाहिए। अगर आप हाई क्वालिटी वीडियो पोस्ट करते हैं तो इससे आपके व्यूज बढ़ते हैं।

डिस्क्लेमर: ऊपर दिए गए लेख की जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। NewsroomPost इस तरह की किसी जानकारी का दावा नहीं करता है।