newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Paytm Down Today: खुद ही ऐप से लॉगआउट हुआ Paytm अकाउंट, परेशान हुए लोग, जानिए क्या है वजह

Paytm Down Today: ऐप की सर्विस के डाउन होते ही डिजिटल पेमेंट (Digital Payment) करने में लोगों को मुश्किल होने लगी। कई लोगों ने तो कंपनी (पेटीएम) को ट्वीट कर ये शिकायत की कि ऐप से उनका अकाउंट खुद ही लॉगआउट हो गया है। वो लोगों को पैसा ट्रांसफर तक नहीं कर पा रहे हैं। 

नई दिल्ली। आजकल ऑनलाइन पेमेंट का इस्तेमाल काफी ज्यादा चलन में है। पेटीएम, गूगल पे और फोन पे जैसे पेमेंट ऐप की वजह से लोगों को अब कहीं भी किसी को भी पैसे देने होते हैं तो ये आसानी से हो जाता है। इन ऐप की वजह से अब लोगों को जेब में कैश लेकर चलने की जरूरत नहीं होती। हालांकि कई बार ये सुविधाजनक ऐप मुश्किलें भी बढ़ा देते हैं। कई बार इन ऐप की सर्विस डाउन हो जाती है जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ जाती है। ऐसी ही परेशानी आज शुक्रवार को पेटीएम में देखने को मिली। देश (भारत) में सुबह से ही पेटीएम की सर्विस डाउन (Paytm Service Down) हो गई। ऐप की सर्विस के डाउन होते ही डिजिटल पेमेंट (Digital Payment) करने में लोगों को मुश्किल होने लगी। कई लोगों ने तो कंपनी (पेटीएम) को ट्वीट कर ये शिकायत की कि ऐप से उनका अकाउंट खुद ही लॉगआउट हो गया है। वो लोगों को पैसा ट्रांसफर तक नहीं कर पा रहे हैं।

Paytm (1)

सर्विस डाउन होने पर खुद पेटीएम की ओर से ट्वीट करके भी जानकारी दी गई है। Paytm कंपनी की तरफ से थोड़ी देर बाद Twitter पर एक ट्वीट के जरिये सर्विस में दिक्कत को लेकर बताया गया। कंपनी ने अपने ट्वीट में बताया कि ऐप में नेटवर्क ऐरर (Network Error) की वजह से कई लोगों को इसमें लॉग इन (login) करने में परेशानी सामने आ रही है और कई लोग पेमेंट नहीं कर पा रहे हैं।

paytm

लोग कर रहें ये शिकायतें

ऐप में आ रही दिक्कतों से परेशान हुए यूजर्स अपना गुस्सा माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर निकाल रहे हैं। ऐप में आ रही दिक्कत के बारे में शिकायत करते हुए पेटीएम यूजर्स (Paytm Users) का कहना है कि अभी हम लोगों को पेमेंट करने पर परेशानी हो रही है। अकाउंट ऐप में से अपने आप ही लॉगआउट हो रहा है। पेमेंट भेजने पर सेशन टाइम आउट दिखाई दे रहा है।

पूरे देश में डाउन हुई सर्विस

आउटेज (Outage) को ट्रैक करने वाली वेबसाइट डाउन डिटेक्टर (Downdetector) ने भी पेटीएम यूजर्स को आ रही दिक्कत को कंफर्म किया। वेबसाइट डाउन डिटेक्टर की मानें तो ऐप की सर्विस डाउन होने से सबसे ज्यादा दिक्क्तें मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु जैसे शहरों में लोगों को हो रही है।