
नई दिल्ली। आज के समय में ज्यादातर कामों को करने के लिए मशीने आ गई हैं। घर के कामों में भी इन मशीनों का काफी इस्तेमाल किया जाता है। बात वाशिंग मशीन की करें तो इसके आ जाने से महिलाओं को काफी मदद मिली है। भारी कपड़े जैसे चद्दर, कंबल धोने में लगने वाली मेहनत और समय दोनों की ही वाशिंग मशीन से बचत हो जाती है। अब महिलाओं को घंटों तक बैठे रहने से भी छुटकारा मिल गया है। कुछ ही मिनटों में कपड़े धुल जाते हैं साथ ही अब तो कई ऐसी भी वॉशिंग मशीनें बाजार में हैं जिनमें से कपड़े धोकर और सुखाकर ही निकलते हैं। वैसे तो इन मशीनों के कई फायदे हैं लेकिन इन्हें रखते समय लोग काफी लापरवाही बरतते हैं। कई लोग तो अपनी बालकनी में वॉशिंग मशीन को ऐसे रख देते हैं जिससे उसके खराब होने के चांस ज्यादा रहते हैं। अगर आप भी अपनी वॉशिंग मशीन को बालकनी में रखते हैं तो आपको पहले कुछ बातों का ख्याल जरूर रखना चाहिए। चलिए जानते हैं कौन सी हैं वो बातें…
वॉशिंग मशीन बालकनी में रखते हुए इन बातों का रखें ख्याल
- अगर आप अपनी वॉशिंग मशीन को बालकनी में रखना चाहते हैं तो किसी ऊंची जगह का चयन करें। ऐसे में बारिश के पानी से आपकी वॉशिंग मशीन को कोई नुकसान नहीं होगा।
- इस बात का भी ख्याल रखें कि बालकनी में वाशिंग मशीन को ऐसी जगह पर ही रखना चाहिए जहां सीधी धूप न पड़े। सीधी धूप आपकी वॉशिंग मशीन को नुकसान पहुंचा सकती है।
- कई बार लोग जल्दबाजी के कारण वॉशिंग मशीन को खुला ही छोड़ देते हैं। इससे धूल और कीड़े मशीन में घूस जाते हैं और मशीन खराब हो जाती है। ऐसे में बालकनी में रखने के दौरान इसे अच्छे से बंद करके रखें।
- बालकनी में धूप होने के कारण मशीन की वायर खराब होने का भी डर रहता है। ऐसे में कुछ समय के अंतराल में अपनी वॉशिंग मशीन की वायर चेक करते रहें।
- बहुत से लोगों की आदत होती है कि वो हफ्ते-दो हफ्ते तक के कपड़े जमा कर लेते हैं और एक ही बार में कपड़े धोते हैं। जरूरत से ज्यादा कपड़े भर देने से मशीन हिलने लगेगी और अंदरूनी रूप से भी मशीन में खराबी आ सकती है। इसलिए वॉशिंग मशीन ओवरलोड न करें।
तो ये थे वो कुछ आसान टिप्स जिन्हें फॉलो कर आप अपनी वॉशिंग मशीन को बालकनी में रखकर इस्तेमाल कर सकते हैं। इन टिप्स को फॉलो कर आप अपनी वॉशिंग मशीन की लाइफ को भी बढ़ा सकते हैं।
डिस्क्लेमर: ऊपर दिए गए लेख की जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। NewsroomPost इस तरह की किसी जानकारी का दावा नहीं करता है।