newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

इस दिन भारत में लॉन्च होगा Realme 5i, यहां जानें क्या हैं इसके फीचर्स

Realme आज अपना नया हैंडसेट आधिकारिक तौर पर लॉन्च करने जा रहा है। Realme 5i को आज वियतनाम में लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद इसे भारत में 9 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। यह फोन Realme 5 का टोन्ड-डाउन वर्जन होगा। इस फोन को दो नए कलर्स और अलग डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा।

नई दिल्ली।  Realme आज अपना नया हैंडसेट आधिकारिक तौर पर लॉन्च करने जा रहा है। Realme 5i को आज वियतनाम में लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद इसे भारत में 9 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। यह फोन Realme 5 का टोन्ड-डाउन वर्जन होगा। इस फोन को दो नए कलर्स और अलग डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा।

वहीं मिली जानकारी के मुताबिक  इस फोन को वियतनाम की ई-कॉमर्स वेबसाइट FPTShop पर लिस्ट किया गया था। लिस्टिंग के मुताबिक, फोन की कीमत VND 4,290,000 यानी करीब 13,000 रुपये हो सकती है। इस फोन को ग्रीन और ब्लू कलर में लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा फोन का रियर पैनल ग्रेडिएंट फिनिश के साथ पेश किया जा सकता है।

Realme 5i के संभावित फीचर्स

इस फोन में 6.52 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 720×1600 है। इसमें वॉटरड्रॉप नॉच भी दी जाएगी। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम के साथ पेश किया जाएगा। इसके अलावा 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज भी दी जाएगी।

वहीं कैमरे की बात करें तो फोन में क्वाड रियर कैमरा दिया जा सकता है। इसका प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल, सेकेंडरी 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा, तीसरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और चौथा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर होने की उम्मीद है। साथ ही फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर दिया जा सकता है। फोन को पावर देने के लिए 5000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी। साथ ही यह फोन एंड्रॉइड पाई पर आधारित ColorOS 6.0.1 पर काम करता है।