newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

रियलमी ने भारत में लॉन्च किए 65W फास्ट चार्जिंग के साथ Realme 7 और Realme 7 Pro, जानें कीमत

स्मार्टफोन निर्माता रियलमी (Realme) ने गुरुवार को भारतीय बाजार  (Indian Market) में क्वाड कोर कैमरों (Quad Core Cameras) के साथ अपने 2 स्मार्टफोन ‘रियलमी 7’ (Realme 7) और ‘रियलमी 7 प्रो’ (Realme 7 Pro) लॉन्च (Phone Launch) कर दिए है।

नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता रियलमी (Realme) ने गुरुवार को भारतीय बाजार  (Indian Market) में क्वाड कोर कैमरों (Quad Core Cameras) के साथ अपने बहुप्रतिक्षित स्मार्टफोन ‘रियलमी 7’ (Realme 7) और ‘रियलमी 7 प्रो’ (Realme 7 Pro) लॉन्च (Phone Launch) किए। ये दोनों फोन रियलमी के सफल 7 सीरीज (Realme 7 Series) का हिस्सा हैं।

realme 7 realme 7 pro 2

रियलमी 7 प्रो के वेरिएंट्स और कीमत

कंपनी ने रियलमी 7 को दो वेरिएंट्स में उतरा है। पहला 6जीबी-128जीबी और दूसरा 8जीबी-256जीबी में उपलब्ध है। इसकी कीमत 19,999 और 21,999 रुपये है। ये डिवाइस 14 सितम्बर को बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। इन्हें रियलमी डॉट इन और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।

रियलमी 7 के वेरिएंट्स और कीमत

कंपनी ने रियलमी 7 को भी दो वेरिएंट्स में उतरा है। पहला 6जीबी-128जीबी और दूसरा 8जीबी-256जीबी में उपलब्ध है। इसकी कीमत 14,999 और 16,999 रुपये है।

रियलमी 7 प्रो के फीचर्स

ealme 7 pro

रियलमी 7 प्रो में 6.4 इंच का सुपर एमोलेज फुल स्क्रीन लगा है और इसका सैम्पलिंग रेट 180 हट्र्ज है। इस डिवाइस में स्नैपड्रैगन 720जी लगा है और इसमें 8जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज है। यह डिवाइस रियलमी यूआई (एंड्राइड 10 पर आधारित) से संचालित होता है।

रियलमी 7 प्रो में 4500 एमएएच की बैटरी लगी है। यह 65 वॉट सुपरडार्ट चार्ज सपोर्ट से लैस है। इसकी बैटरी 34 मिनट में 100 फीसदी चार्ज हो सकती है और 12 मिनट में यह तकरीबन 50 फीसदी चार्ज हो सकती है।

realme 7

रियलमी 7 के फीचर्स

रियलमी 7 में 6.5 इंच 90 हट्र्ज अल्ट्रा स्मूथ डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 90 हट्र्ज है। साथ ही इसकी सैम्पलिंग रेट 120 हट्र्ज है। इसमें बैक में क्वाड कोर कैमरा सेट अप लगा है। यह स्मार्टफोन 5000 एमएएच बैटरी के साथ आता है और इसके साथ 30 वॉट डार्ट चार्ज सपोर्ट भी दिया जा रहा है।