newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

जल्द लॉन्च होगा Redmi Note 9 5G का मॉडल

चीन की स्मार्टफोन कंपनी शाओमी जल्द ही Redmi Note 9 5G लॉन्च करेगी। Redmi Note 9 का ही 5G मॉडल हो सकता है। लेकिन कंपनी ने ​अभी फोन के लॉन्च या फीचर्स को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

चीन की स्मार्टफोन कंपनी शाओमी जल्द ही Redmi Note 9 5G लॉन्च करेगी। Redmi Note 9 का ही 5G मॉडल हो सकता है। लेकिन कंपनी ने ​अभी फोन के लॉन्च या फीचर्स को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

आपको बता दें कि इससे पहले कंपनी Redmi Note 9 सीरीज के दो स्मार्टफोन Redmi Note 9 Pro और Redmi Note 9 Pro Max को लॉन्च कर चुका है। इन दोनों फोन को कंपनी ने भारत में भी लॉन्च कर दिया है।

गौरतलब है कि शाओमी Redmi Note 9 Pro की कीमत 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 12,999 रुपये और 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 15,999 रुपये रखी गई है। इस स्मार्टफोन को Redmi Note 9 Pro Max के साथ लॉन्च किया गया था। ग्राहकों के लिए ये स्मार्टफोन ऑरोरा ब्लू, ग्लेशियर वाइट और इंटरस्टेलर ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है ।