newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

‘Oppo रेनो 3’ अंतरराष्ट्रीय बाजार में हुआ लॉन्च, जानें खासियत

चीनी स्मार्टफोन कंपनी ऑप्पो ने रेनो 3 के ग्लोबल वेरिएंट को अंतरराष्ट्रीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इस फोन के फीचर और कीमत उपभोक्ताओं को काफी भाते हैं। ऐसे में कंपनी ने शानदार फीर्चस के साथ इस फोन को बाजार में उतारा है। काफी समय से रेनो 3 चर्चा में बना हुआ है।

नई दिल्ली। चीनी स्मार्टफोन कंपनी Oppo ने रेनो 3 के ग्लोबल वेरिएंट को अंतरराष्ट्रीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इस फोन के फीचर और कीमत उपभोक्ताओं को काफी भाते हैं। ऐसे में कंपनी ने शानदार फीर्चस के साथ इस फोन को बाजार में उतारा है। काफी समय से रेनो 3 चर्चा में बना हुआ है। आपको बता दें कि Oppo पिछले साल दिसंबर में रेनो 3 और रेनो प्रो के 5जी वेरियंट अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार चुका है। जिसे ग्राहकों ने काफी पसंद किया। तो जानते है रेनो 3 के ग्लोबल वेरिएंट की कीमत और खासियत के बारे में…

oppo reno 3 new
 Oppo रेनो 3 की कीमत

कंपनी ने इस स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा फिलहाल नहीं किया है। उम्मीद है कि  फोन के ग्लोबल वेरिएंट को मिड रेंज में ही रखा जाएगा। बात दें कि हाल ही में कंपनी नेे रेनो 3 प्रो को भारत में पेश किया। जिसको काफी पसंद किया। हालांकि Oppo रेनो 3 भारतीय बाजार में कब लॉन्च होगा इसकी कोई कोई जानकारी कंपनी ने नहीं दी है।

oppo reno 3 new 2

 Oppo रेनो 3 की खासियत

 Oppo ने रेनो 3 को  6.4 इंच के फुल एचडी डिस्प्ले के साथ उतारा है। इस फोन के पिक्सल रिजॉल्यूशन की बात करें तो यह 2400×1080 है। वहीं फोन में कंपनी की तरफ से 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर मौजूद हैं। वहीं फ्रंट कैमरा 44 मेगापिक्सल से लैस है। कंपनी ने कनेक्टिविटी में वाई-फाई, जीपीएस, 4G, ब्लूटूथ जैसे कई फिचर्स दिए हैं। इस फोन में उपभोक्ता को 4,025 एमएएच की बैटरी मिलेगी।