newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Shaaimu SmartFit Pro 1: भारत में लॉन्च हुई Shaaimu की पहली स्मार्टवॉच, फीचर्स उड़ा देंगे आपके होश

Shaaimu SmartFit Pro 1: इसके अलावा इस वॉच में फिटनेस और हेल्थ के साथ ही 8 स्पोर्ट्स मोड भी आपको मिलेंगे। Shaaimu की कंपनी की इस SmartFit Pro 1 में आपको ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकर, रियल टाइम हेल्थ मॉनिटर और ब्लूटूथ कॉलिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

नई दिल्ली। भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता कंपनी Shaaimu ने अपनी पहली स्मार्टवॉच SmartFit Pro 1 को लोगों के लिए बाजार में पेश कर दिया है। खासकर युवाओं के लिए Shaaimu ने अपनी इस पहली स्मार्टवॉच को उतारा है। Shaaimu की इस स्मार्टवॉच में 1.69 इंच की वाइब्रेंट व्यू डिस्प्ले है, जो 240×280 रेजोल्यूशन के सपोर्ट के साथ आपको मिलती है। इसके अलावा इस वॉच में फिटनेस और हेल्थ के साथ ही 8 स्पोर्ट्स मोड भी आपको मिलेंगे। Shaaimu की कंपनी की इस SmartFit Pro 1 में आपको ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकर, रियल टाइम हेल्थ मॉनिटर और ब्लूटूथ कॉलिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

क्या हैं SmartFit Pro 1 के Features

  • कंपनी ने SmartFit Pro 1 को प्योर जिंक एलॉय (Pure Zinc Alloy) बॉडी के साथ बाजार में उतारा है।
  • ये आपको तीन कलर वेरियंट जैसे पिंक (Pink), ब्लैक (Black),और ग्रे (Grey) में लॉन्च किया गया है।
  • एक बार चार्ज होने के बाद ये 5 से 6 दिन तक बिना चार्ज के चल सकती है, जबकि नॉर्मल यूज में कंपनी के दावे की मानें तो ये वॉच 15 दिनों का बैटरी बैकअप देने में सक्षम है।
  • लोगों को इस स्मार्ट वॉच में साइकिलिंग, स्कीपिंग (Skipping), बास्केटबॉल, बैडमिंटन, रनिंग और डांसिंग जैसे 8 स्पोर्ट्स मोड भी मिलते हैं।

  • कंपनी ने SmartFit Pro 1 में 150 से भी ज्यादा वॉच फेसेस (Watch Faces) दिए गए हैं।
  • इसके अलावा इसमें आपको मल्टीपल हेल्थ फंक्शन भी दिया गया है।
  • SmartFit Pro 1 वॉच में आपको स्लीप मॉनिटर, ब्लड प्रेशर मॉनीटर, सेडेंट्री (Sedentary) रिमाइंडर, एक्टिविटी ट्रेकर, नोटिफिकेशन, म्यूजिक प्लेयर अलार्म क्लॉक, पेडोमीटर, फोन कॉल, ,  वेदर फोरकास्ट (Weather Forecasts) के साथ ही हार्ट रेट मॉनिटर जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

क्या है SmartFit Pro 1 की कीमत

Shaaimu की तरफ से आने वाली SmartFit Pro 1 वॉच को अपना बनाने के लिए आपको 2,799 रुपये चुकाने होंगे। इसके अलावा अगर आप इस वॉच को एचडीएफसी (HDFC) डेबिट कार्ड से खरीदते हैं तो आपको 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट और बिना ईएमआई कॉस्ट (EMI Cost) के फाइनेंस सुविधा भी दी जाएगी।