newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Realme: काफी कम कीमत पर मिल रहे हैं रियलमी के ये 5 स्मार्टफोन्स, दमदार फीचर्स देखकर रहे जाएंगे दंग

Realme: ये सभी Realme Narzo Mobile  में आकर्षक लुक और प्रीमियम डिजाइन के साथ दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही इसमें हाई क्वालिटी कैमरा भी आपको मिलता है। यहां हम आपको ऐसे ही 5 बेस्ट स्मार्टफोन की जानकारी दे रहे है।

नई दिल्ली। आज कल हर कोई गेम का दिवाना है और अगर बात गेमिंग फोन की हो तब तो इसको लेने के लिए मार्केट में लूट मच जाती है। अगर आप बढ़िया गेमिंग या फीचर वाला स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं तो realme आपके लिए कम बजट में एक बढ़िया स्मार्टफोन लेकर आया है। यहां आप realme ब्रांड की लिस्ट को एक बार चेक कर सकते हैं। इस लिस्ट में आपको बहुत ही सस्ते और अच्छे स्मार्टफोन मिल जाएंगे। ये सभी Realme Narzo Mobile  में आकर्षक लुक और प्रीमियम डिजाइन के साथ दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही इसमें हाई क्वालिटी कैमरा भी आपको मिलता है। यहां हम आपको ऐसे ही 5 बेस्ट स्मार्टफोन की जानकारी दे रहे है। तो आइए देखें इस खास लिस्ट को…

Real me narzo 50 5G: इस स्मार्टफोन का लुक और डिजाइन काफी प्रीमियम है। इसके साथ ही यह 5G नेटवर्क सपोर्ट के साथ आता है। इसकी स्लिम और स्लीक बॉडी काफी शानदार है। जिसमें 48 मेगापिक्सल अल्ट्रा एचडी कैमरा भी है। जिससे कई बेहतरीन फोटो क्लिक कर सकते हैं। इसमें 6 गीगाबाइट  की रैम और 128 गीगाबाइट  की इंटरनल स्टोरेज भी दी जा रही है।

Realme narzo 50A: ये अभी हाल ही में लांच हुआ बहुत ही जबरदस्त स्मार्टफोन है। इसका लुक काफी स्टाइलिश है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल  का एआई ट्रिपल कैमरा और 6000 mAh की बैटरी भी दी जा रही है। इसके साथ ही स्टोरेज में आप 256GB तक एक्सपैंड कर सकते हैं। इसे यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है इसके साथ ही इसको 4 स्टार की रेटिंग भी दी हुई है।

Realme narzo 50i: बजट रेंज में ये फोन काफी अच्छा माना जाता है। इसके साथ ही इसका डिजाइन और लुक बेहतरीन है। इस स्मार्ट फोन में आपको नो कास्ट इएम आई और एडिशनल एक्सचेंज ऑफऱ भी दिया जा रहा है। इसके साथ ही ये स्मूद टच वाली स्क्रीन के साथ आता है। इसके कैमरे की बात करें तो इसका कैमरा हाई क्वालिटी का कैमरा है।

Real me narzo 30 5G: ये स्मार्टफोन बहुत ही बढ़िया है। जिसका ब्लू कलर बहुत ही शानदार है। यह 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाला स्मार्टफोन है। इसमें आपको बहुत से कलर वेरिएंट मिलेंगे।  यह स्मार्ट फोन आपको 5000mAh की दमदार बैटरी के साथ मिलता है। इसमें 48MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप भी मिल रहा है।

Real me narzo 50: ये 50 मेगापिक्सल का बेस्ट स्मार्टफोन  है। इसमें आपको हेलिओ G96 प्रोसेसर दिया गया है। जो काफी फास्ट और स्मूद प्रोसेसिंग के साथ आता है। ये स्मार्टफोन 120Hz की अल्ट्रा स्मूद डिस्प्ले के साथ आता है। अगर आपको बढ़िया गेमिंग फोन कम बजट में चाहिए तो यह आपके लिए बेस्ट चॉइस हो सकती है। इसे 4.5 स्टार की यूजर रेटिंग मिली हुई है।