newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Realme Smart TV X: चाहिए कम दाम में बड़ी स्क्रीन वाली TV, तो एक बार जरूर देख लें रियलमी के ये स्मार्ट टीवी

Realme Smart TV X: ये दोनों ही टीवी मॉडल एंड्रॉयड 11 टीवी पर काम करते हैं। इसमें आपको कई ऐप्स का एक्सेस भी मिलता है। आप इन ऐप्स को गूगल प्ले स्टोर की सहायता से डाउनलोड कर सकते हैं। स्मार्ट टीवी में 24W के क्वाड स्टीरियो स्पीकर भी दिए गए हैं। ये दोनों ही डिवाइस इन-बिल्ट क्रोमकास्ट सपोर्ट और वन टच गूगल असिस्टेंट सपोर्ट के मिलता है।

नई दिल्ली। अगर आप भी अपने वही पुराने टीवी से बोर हो चुके हैं और एक अच्छा टीवी चाहते हैं जो कि और सस्ता और स्मार्ट दोनों ही हों। अगर हां तो आप एक दम सही जगह आएं हैं। जी हां, रियलमी ने भारत में नए स्मार्टफोन के साथ कई प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं। इन्हीं प्रोडक्ट्स में से एक हैं Realme Smart TV X FHD सीरीज। कंपनी की तरफ से टीवी को दो स्क्रीन साइज (40-inch और 43-inch) में लॉन्च किया है। इसमें आपको 24W का क्वाड स्टीरियो स्पीकर भी मिलेगा, जो Dolby Audio सपोर्ट के साथ आता है। इतना ही नहीं नए टीवी में आपको बेजल-लेस डिजाइन भी मिलेगा। रियलमी का ये नया और स्मार्ट प्रोडक्ट क्वाड-कोर MediaTek Dimensity प्रोसेसर के साथ आता है। जिसमें 1GB RAM और 8GB स्टोरेज की सुविधा भी मिलती है।

Realme Smart TV X

Realme Smart TV X FHD की कीमत

रियलमी ने अपने इस प्रोडक्ट को 22,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लोगों के लिए लॉन्च किया है। ये 40-inch स्क्रीन साइज वेरिएंट के टीवी की कीमत है। वहीं इसका 43-inch स्क्रीन मॉडल को आप 25,999 रुपये में ही अपना बना सकते हैं।

कब से शुरू होगी सेल

4 मई को 40-inch स्क्रीन साइज वेरिएंट की पहली सेल होगी। वहीं, जबकि 43-inch वेरिएंट को आप 5 मई से खरीद अपने घर ला सकते हैं। इन दोनों की सेल रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट, फ्लिपकार्ट (Flipkart) और दूसरे रिटेल स्टोर पर होगी।

Realme Smart TV X....

क्या है स्पेसिफिकेशन?

Realme Smart TV X FHD जो कि दो स्क्रीन साइज 40-inch और 43-inch में आता है। इसमें आपको Full HD रिज्योलूशन वाला LED डिस्प्ले पैनल मिलता है। ये स्मार्ट टीवी आपको HLG और HDR10 सपोर्ट के साथ मिलता है साथ ही आपको इसमें MediaTek Dimensity प्रोसेसर भी दिया गया है, जो 1GB RAM के साथ आता है। डिवाइस में आपको 8GB का इंटरनल स्टोरेज भी मिलता है।

कई ऐप्स का मिलता है एक्सेस

ये दोनों ही टीवी मॉडल एंड्रॉयड 11 टीवी पर काम करते हैं। इसमें आपको कई ऐप्स का एक्सेस भी मिलता है। आप इन ऐप्स को गूगल प्ले स्टोर की सहायता से डाउनलोड कर सकते हैं। स्मार्ट टीवी में 24W के क्वाड स्टीरियो स्पीकर भी दिए गए हैं। ये दोनों ही डिवाइस इन-बिल्ट क्रोमकास्ट सपोर्ट और वन टच गूगल असिस्टेंट सपोर्ट के मिलता है। इसमें आपको 3.5mm ऑडियो जैक होल, 2 USB पोर्ट, Ethernet पोर्ट और दो HDMI पोर्ट की भी सुविधा मिलती है।