
Meta Layoffs: फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप की मूल कंपनी मेटा ने आज (मंगलवार, 14 मार्च) 10,000 से अधिक कर्मचारियों को हटाने की घोषणा की है। कंपनी ने दूसरे दौर के तहत छंटनी की घोषणा की है। इससे पहले नवंबर-2022 में कंपनी ने पहले राउंड की छंटनी की थी। पहले दौर में, मेटा ने 11,000 कर्मचारियों को निकाल दिया, जो पूरे कार्यबल का 13% था। कंपनी के 18 साल के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी की गई। कर्मचारियों को हटाने की घोषणा कंपनी के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने की थी।
© 2024, All Rights Reserved by Headlong Newsroom Post India Private Limited