newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Apurva Asrani: इस फिल्ममेकर ने खोली बॉलीवुड की पोल, बोली-कैसे प्रियंका-सुशांत के खिलाफ चला कैम्पेन

Apurva Asrani: बॉलीवुड इंडस्ट्री में पिछले कुछ समय में कई खुलासे हुए हैं। इस चमचमाती इंडस्ट्री के पीछे का काला सच कई एक्टर्स ने भी खोला। हाल ही में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी कई बड़े खुलासे किए। बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपने काम से नाम कमाने वाली प्रियंका चोपड़ा का कुछ समय पहले एक इंटरव्यू सामने आया था जिसमें उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में गंदा खेल खेलने की बात कही थी।