newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Who Is Cassmae: जानिए कौन हैं 21 साल की कैसमी, जिसकी कहानी खुद पीएम मोदी ने बताई

पीएम मोदी ने कहा, आपको बताऊ ये सुरीली आवाज जर्मनी की एक बेटी की है। शायद आप बहुत हैरान होंगे। 21 साल की कैसमी इन दिनों इंस्टाग्राम पर खूब छाई हुई है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार सुबह 11 बजे अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए देश की जनता से संवाद किया। बता दें कि पीएम मोदी के मन की बात प्रोग्राम का ये 105वां एपिसोड रहा। इस दौरान उन्होंने देशवासियों से चंद्रयान-3 और जी20 समिट के सफल आयोजन पर चर्चा की। इसके अलावा पीएम मोदी ने अपने प्रोग्राम में जर्मनी की कैसमी के बारे में भी बताया। जिसके बाद अब 21 साल की कैसमी सोशल मीडिया पर छाई हुई है। एक्स पर कैसमी तेजी से ट्रैंड भी कर रही है। पीएम मोदी ने बताया कि भारतीय संस्कृति और भारतीय संगीत अब ग्लोबल हो चुकी है। दुनियाभर के लोगों का इनसे लगाव दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। पीएम मोदी ने कहा, आपको बताऊ ये सुरीली आवाज जर्मनी की एक बेटी की है। शायद आप बहुत हैरान होंगे। 21 साल की कैसमी इन दिनों इंस्टाग्राम पर खूब छाई हुई है।