newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Who was N Valarmathi : पहला APJ अब्दुल कलाम अवॉर्ड मिला, कौन थीं ISRO की आवाज एन वलारमथी ?

तमिलनाडु के अरियालुर की रहने वाली वलारमथी का शनिवार शाम चेन्नई में हार्ट अटैक से निधन हो गया | वह ISRO के मिशन लॉन्चिंग के दौरान काउंटडाउन के पीछे की आवाज थीं | 

जब भारत अपने मून मिशन चंद्रयान-3 और सूर्य मिशन आदित्य एल-1 की कामयाबी पर फूला नहीं समा रहा था वैसे वक्त में आज इसरो से एक दुखभरी खबर सामने आई | मिशन चंद्रयान-3 में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली उसकी आवाज इसरो वैज्ञानिक एन वलारमथी का निधन हो गया | तमिलनाडु के अरियालुर की रहने वाली वलारमथी का शनिवार शाम चेन्नई में हार्ट अटैक से निधन हो गया | वह ISRO के मिशन लॉन्चिंग के दौरान काउंटडाउन के पीछे की आवाज थीं |