newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ajab Gazab News: 36 साल के मोहम्मद इब्राहिम ने दादी के उम्र की महिला आइरिस जोंस से रचाई शादी, जानें पूरा किस्सा

Ajab Gazab News: एक अनोखी शादी हुई जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। इस शादी में दुल्हन की उम्र 82 साल और दूल्हे की उम्र 36 साल है। दोनों की उम्र में 46 साल का अंतर है। ब्रिटेन की रहने वाली आइरिस जोंस नाम की इस दुल्हन का 27 साल पहले तलाक हो गया था।

नई दिल्ली। शादी इंसान के जीवन का एक ऐसा पड़ाव होता है, जहां से उसका जीवन एकदम बदल जाता है। उस पर नई जिम्मेदारियां आ जाती हैं। शादी से पहले तक जो व्यक्ति अपने माता-पिता पर निर्भर होता है, वो अपने जीवनसाथी और बच्चों के भविष्य की चिंता करने लगता है। हालांकि, जीवन के खट्टे-मीठे अनुभव से लिप्त मनुष्य का गृहस्थ आश्रम जिंदगी का एक खूबसूरत हिस्सा होता है। इसे यादगार बनाने के लिए लोग तरह-तरह के जतन करते हैं। अगर बात करें अपने पार्टनर से प्यार की, तो ये तो जात-धर्म, उम्र, पैसा सबसे ऊपर माना जाता है। शायद इसी वजह से कहा जाता है कि, प्यार अंधा होता है। इसी क्रम में हाल ही में एक अनोखी शादी हुई जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। इस शादी में दुल्हन की उम्र 82 साल और दूल्हे की उम्र 36 साल है। दोनों की उम्र में 46 साल का अंतर है। ब्रिटेन की रहने वाली आइरिस जोंस नाम की इस दुल्हन का 27 साल पहले तलाक हो गया था। तलाक के इतने सालों बाद साल 2019 में उनकी दोस्ती 36 साल के मोहम्मद इब्राहिम से फेसबुक पर हुई। धीरे-धीरे समय बीता और ये दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। इसके बाद साल 2020 में उन्होंने अपनी उम्र के अंतर को दरकिनार करते हुए आपस में शादी कर ली।

बता दें, इस शादी को 2 साल पूरे हो चुके हैं और दोनों इस रिलेशन में काफी खुश हैं। आइरिस ने अपनी इस अनोखी प्रेम कहानी को एक फेसबुक पोस्ट के जरिए दुनिया के साथ शेयर किया है। उन्होंने इस पोस्ट के साथ लिखा कि ‘वो अपने पति से दूर नहीं रह पा रही हैं क्योंकि इब्राहिम पिछले एक महीने से मिस्र में थे।’ आइरिस द्वारा फेसबुक पर शेयर किए गए पोस्ट में वो और इब्राहिम एक दूसरे को किस करते हुए नजर आ रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, आइरिस ने इस शादी के लिए अपना धर्म भी परिवर्तन भी कराया था। वहीं, दूसरी ओर इब्राहिम भी आइरिस को अपने जीवनसाथी के रुप में पाकर काफी खुश हैं। यहां तक कि आइरिस एक टीवी शो में इब्राहिम के साथ अपने शारीरिक संबंधों के विषय पर भी बात कर चुकी हैं।