newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ajab-Gazab News: एक ऐसा गांव जहां हर कोई है अंधा, इंसान से लेकर कुत्ते तक…बसते हैं सिर्फ अंधे

Ajab-Gazab News: एक रहस्यमयी किस्सा मेक्सिको के एक गांव का है। इस गांव की विचित्र सी कहानी आपको हैरान कर देगी। दरअसल, मैक्सिको के टिल्टेपक गांव में सभी लोग अंधे हैं, फिर चाहें वो इंसान हो, चाहें जानवर।

नई दिल्ली। विज्ञान की खोज के बाद से अब तक इस रहस्यमयी दुनिया के कई रहस्यों से पर्दा उठ चुका है, लेकिन अभी तक कई रहस्य ऐसे हैं, जो आज भी अनसुलझे हैं। विज्ञान ने भी इनसे हार मान ली है। वहीं, कई विषयों पर आज भी शोध जारी है। दुनिया के ऐसे ही रहस्यों में से एक रहस्यमयी किस्सा मेक्सिको के एक गांव का है। इस गांव की विचित्र सी कहानी आपको हैरान कर देगी। दरअसल, मैक्सिको के ‘टिल्टेपक’ गांव में सभी लोग अंधे हैं, फिर चाहें वो इंसान हो, चाहें जानवर। मेक्सिको का ये गांव ‘अंधों के गांव’ के नाम से मशहूर है। इसे दुनिया का सबसे रहस्यमयी गांव माना जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो टिल्टेपक गांव में जेपोटेक (Zapotec Civilization) जनजाति के लोग निवास करते हैं। यहां जब भी किसी बच्चे का जन्म होता है तो वो पूरी तरह से स्वस्थ होता है। लेकिन जन्म के कुछ दिनों बाद से ही उसकी आंखों की रोशनी धीरे-धीरे जाने लगती जाती है और वो भी गांव के बाकी अंधे लोगों की श्रेणी में शामिल हो जाता है। इस गांव में करीब 60 झोपड़ियों में 300 लोग रहते हैं।

गांववालों का मानना है कि ये अंधापन उनके गांव में स्थित ‘लावजुएला’ नामक एक शापित पेड़ की वजह से होता है। उनका मानना है कि इस पेड़ को देखने के बाद यहां इंसानों से लेकर पशु-पक्षी और जानवर तक, सभी अंधे हो जाते हैं। हालांकि, वैज्ञानिकों का कहना है कि लोगों के अंधेपन की वजह कोई पेड़ नहीं, बल्कि एक खतरनाक और जहरीली मक्खी है, जिसके काटने से ऐसा हो जाता है।घने जंगलों के बीच बसे इस गांव के बारे में जब वहां की सरकार को पता चला तो उन्होंने इनका इलाज करवाने की पेशकश की, लेकिन गांव वालों ने इससे भी इंकार कर दिया।

कहा जाता है कि इस गांव के लोग गुफाओं में रहते हैं और पत्थर पर सोते हैं। इनके घरों में रोशनी का भी कोई जरिया भी नहीं है। न तो इस गांव में बिजली नहीं है और ना ही रात के समय लोग आग जलाते हैं। क्योंकि यहां सभी लोग अंधे हैं, इस वजह से इस गांव में रोशनी की भी कोई जरूरत नहीं है। ये लोग काफी पिछड़े हैं, साथ ही सभ्यता और विकास से भी काफी दूर हैं।