newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

US: अफ्रीकी-अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने दिवाली के मौके पर गायी भगवान नारायण की आरती, सुनकर खुश हो जाएगा मन

US: एक यूजर ने लिखा- वह अद्भुत लग रहा है! आपको रोशनी और खुशियों से भरे आनंदमय दिवाली उत्सव की शुभकामनाएं! एक अन्य ने लिखा- प्रिय बहन मैरी, वह बहुत सुंदर थी। आपके प्यार के लिए धन्यवाद।इसके अलावा मैरी ने नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा था।

नई दिल्ली। अफ्रीकी-अमेरिकी अभिनेत्री एवं सिंगर मैरी मिलबेन पर भारत का रंग चढ़ गया है। वो भारत के प्रति बार-बार अपना प्रेम दर्शा रही हैं। हाल ही में उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा था-कई लोग पूछते हैं कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन क्यों करती हूं। मेरा मानना है कि पीएम मोदी भारत के मामलों पर बारीकी से नज़र रखते हैं।मैं विश्व स्तर पर भारत और भारतीय लोगों से प्यार करती हूं।मेरा मानना है कि प्रधानमंत्री भारत और भारतीय नागरिकों की प्रगति के लिए सर्वश्रेष्ठ नेता हैं। अब मैरी मिलबेन ने दिवाली के मौके पर एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है,जिसमें वो पूरी तरह भारतीय रंग में रंगी दिख रही हैं।

गाया ओम जय जगदीश हरे आरती

मैरी मिलबेन ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है,जिसमें वो भगवान नारायण की ओम जय जगदीश हरे आरती गा रही हैं। वीडियो में मैरी मिलबेन इंडियन अटायर में दिख रही हैं। वीडियो में चारो तरफ दीए जल रहे हैं और वीडियो बहुत ही प्यारा है। खास बात ये है कि ये वीडियो छोटी दिवाली के दिन आया है। इस वीडियो को शेयर कर मैरी ने लिखा- ‘साल का मेरा पसंदीदा समय आ गया है! दिवाली  ! #भारत, मैं इस सप्ताहांत और आधिकारिक तौर पर 12 नवंबर को आपके साथ जश्न मनाने के लिए उत्सुक हूं। दुनिया भर में भारतीय समुदायों को #दिवाली की शुभकामनाएँ! अपनी मोमबत्ती, अपने अंदर की रोशनी ले लो, और दुनिया को रोशन करो!! मुझे तुमसे प्यार है…।

यूजर्स ने लुटाया प्यार

यूजर्स भी मैरी मिलबेन की खूब जमकर तारीफ कर रहे हैं और विष्णु भगवान की नए वर्जन की आरती सुनकर काफी खुश हैं। एक यूजर ने लिखा- विष्णु आरती आपने बहुत खूबसूरती से गाया है… प्रत्येक शब्द पर जोर दिया है और उच्चारण बिल्कुल स्पष्ट है… प्यारा है…। एक दूसरे ने लिखा- एंथम गर्ल को दिवाली की शुभकामनाएं.. मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे! एक अन्य ने लिखा- धन्यवाद। सुन्दर प्रस्तुति. जयोस्तु. नमस्ते….।

नीतीश पर भी साधा निशाना

एक यूजर ने लिखा- वह अद्भुत लग रहा है! आपको रोशनी और खुशियों से भरे आनंदमय दिवाली उत्सव की शुभकामनाएं! एक अन्य ने लिखा- प्रिय बहन मैरी, वह बहुत सुंदर थी। आपके प्यार के लिए धन्यवाद।इसके अलावा मैरी ने नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा था। उन्होंने महिलाओं को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर लिखा- “बिहार में महिलाओं के मूल्य को चुनौती दी जा रही है….और मेरा मानना है कि इस चुनौती का केवल एक ही उत्तर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी की टिप्पणियों के बाद, मेरा मानना है कि एक साहसी महिला को आगे आकर बिहार के मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा करनी चाहिए।