newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Queen Elizabeth: क्वीन एलिजाबेथ II के निधन के बाद किसके सर सजेगा ताज,और जानिए क्राउन में लगे कोहिनूर हीरे का क्या होगा?

Queen Elizabeth: क्वीन एलिजाबेथ अपने क्राउन को खास मौको पर ही पहनती थीं। कोहिनूर के अलावा भी क्राउन में 2,867 हीरे लगे हैं। दरअसअल, महारानी के निधन के बाद सोशल मीडिया पर कोहिनूर ट्रेंड कर रहा है इसके पीछे की वजह यह है कि वह कोहिनूर का ताज अब किसके नाम होगा?

नई दिल्ली। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ का 96 साल की उम्र में निधन हो गया है। 70 साल राज करने के बाद स्काटलैंड के पैलेस में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। पूरा देश शोक में डूबा हुआ है हालांकि उनके निधन के बाद उनके बड़े बेटे को उत्तराधिकार बना दिया गया है। क्वीन का अंतिम संस्कार 10 दिन बाद किया जाएगा। एलिजाबेथ के निधन के बाद हर किसी के मन में एक सवाल घर बनाए हुए है कि महारानी एलिजाबेथ के निधन के बाद उनके ताज में लगे कोहिनूर का क्या होगा। हम आपको बता दें कि क्वीन एलिजाबेथ अपने क्राउन को खास मौको पर ही पहनती थीं। कोहिनूर के अलावा भी क्राउन में 2,867 हीरे लगे हैं। दरअसअल, महारानी के निधन के बाद सोशल मीडिया पर कोहिनूर ट्रेंड कर रहा है इसके पीछे की वजह यह है कि वह कोहिनूर का ताज अब किसके नाम होगा?

कोहिनूर कैसे बनाया गया था

कोहिनूर 105 कैरेट का हीरा है, जो प्लेटिनम के एक माउंट के साथ क्राउन में लगा हुआ है। क्वीन एलिजाबेथ ने इसी साल प्रिंस चार्ल्स के राजा बनने की घोषणा की थी। ऐसे में हम आपकों बता दें कि अब ये क्राउन(ताज) अगली होने वाली महारानी को सौंपा जाएगा। और महारानी ने ये अनाउंसमेंट भी किया था कि प्रिंस चार्ल्स के राजा बनने पर डचेस कैमिला को भी क्वीन की उपाधि दी जाएगी। ऐसे में एक बार फिर प्रिंस चार्ल्स के राज्याभिषेक के दौरान कैमिलाा को ही कोहिनूर के साथ ताज भी सौंपा जाएगा।

 कब बनाया गया था क्राउन

आपकी जानकारी के लिए आपको बता दूं कि ब्रिटेन की अगली महारानी की घोषणा हो चुकी है और इसकी घोषणा क्वीन एलिजाबेथ ने की थी। उन्होंने इसी साल डचेस ऑफ कॉर्नवाल कैमिला को अगली महारानी बनाने को कहा था, जो एलिजाबेथ द्वितीय के सबसे बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स की वाइफ हैं। महारानी के निधन के बाद अब प्रिंस चार्ल्स गद्दी पर विराजमान होगें  ये क्राउन राजा जॉर्ज छठे की ताजपोशी के लिए साल 1937 में बनाया गया था। कोहिनूर के अलावा इस क्राउन में कई बेसकीमती पत्थर भी लगे हुए हैं। क्राउन में साल 1856 में तुर्की के तत्कालीन सुल्तान द्वारा महारानी विक्टोरिया को गिफ्ट में दिया गया था। इसमें एक बड़ा पत्थर भी लगा हुआ है। ये उन्होंने क्रीमिया युद्ध में ब्रिटिश सेना के प्रति अपना आभार जताने के लिए दिया था। वहीं एलिजाबेथ के निधन के बाद सोशलमीडिया पर रिएक्शन्स की बौछार लगी हुई है हर कोई उनके जाने के बाद शोक जता रहा है और उन्हें श्रद्धाजंलि दे रहा है।