newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Dirtiest Man: दुनिया की सबसे गंदे आदमी अमौ हाजी का निधन, नहाने से लगता था डर, 60 साल से अधिक समय से पानी को नहीं लगाया हाथ

Dirtiest Man: अमौ हाजी को गांव के कुछ लोग नहाने के लिए फोर्स कर रहे थे हालांकि, वह हर बार नहाने से इंकार कर देते थे। इसके साथ ही वो पानी को भी हाथ लगाने से मना करते थे, तब जाकर गांव के कुछ लोगों ने उसे पकड़कर नहला दिया

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे गंदे इंसानो की गिनती में पहले नंबर पर आने वाले आदमी अमौ हाजी की मृत्यु हो गई हैं। इनकी मृत्यु 94 साल की उम्र में हुई हैं। ऐसा कहा जा रहा था कि इन्हें पानी से डर लगता था, शायद यही वजह रही की ये बरसो से नहाए नहीं थे। अब इस बूढ़े आदमी का निधन हो चुका हैं। दरअसल, अमौ हाजी को गांव के कुछ लोग नहाने के लिए फोर्स कर रहे थे हालांकि, वह हर बार नहाने से इंकार कर देते थे। इसके साथ ही वो पानी को भी हाथ लगाने से मना करते थे, तब जाकर गांव के कुछ लोगों ने उसे पकड़कर नहला दिया, जिसकी वजह से वह बिमार पड़ा और उसकी मौत हो गई।

अमौ हाजी ने ली अंतिम सांस

खबरों के अनुसार, ईरान के अमौ हाजी को लगभग 60 सालों से अधिक का समय हो गया था जब से उसने अपने शरीर पर पानी नहीं डाला। उसके इतने लंबे समय से नहीं नहाने की वजह से उसे दुनिया का सबसे गंदा आदमी कहा जाने लगा। सोशल मीडिया पर उसकी कई तस्वीरें भी वायरल हुई जिसके बाद लोगों ने उसे दुनिया के गंदे आदमी कह कर पुकारने लगे। कहा जाता है कि उसे ऐसा लगता था कि अगर वह नहाएगा तो वह बिमार पड़ जाएगा। हालांकि, 23 अक्टूबर को ईरान के दक्षिणी प्रांत के देजगाह गांव में उनकी मृत्यु हुई।

शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री भी बनाई गई

मिली जानकारी के मुताबिक, अमौ का यह मानना था कि साफ-सफाई उन्हें बिमार कर सकती हैं। हाजी एक झोपड़ी में रहा करता था। और वह खाने में अजीबो-गरीब चीज खाता था। दरअसल वह खाने में मरे जानवरों का सड़ा मांस खाता था। इसके साथ ही बूढ़े व्यक्ति के शौक भी काफी अजीब थे वह चिलम में जानवरों का सूखा मल डालकर पीता था। उसकी सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई हैं जिसमें वह कई सिगरेट एक साथ पीते हुए दिखाई दे रहा हैं। अमौ के इस रवैए के कारण उस पर एक शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री भी बनी थी, जो कि साल 2013 में आई थी। जिसका नाम द स्ट्रेंज लाइफ ऑफ अमौ हाजी थी।