newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Pakistan: पाकिस्तान में एक और हिंदू लड़की की गोली मारकर हत्या, आरोपी धर्म बदलकर करना चाहता था निकाह

सुक्कुर पुलिस के मुताबिक पूजा की हत्या वाहिद बख्श लशारी ने ही कर दी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में इस्तेमाल किया गया असलहा भी बरामद हुआ है। पूजा के घरवालों ने मीडिया को बताया कि लड़की ने धर्म बदलने और शादी करने से इनकार कर दिया था।

कराची। पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार कम नहीं हो रहे और वहां के पीएम इमरान खान इसपर रोक लगाने की जगह भारत के मुसलमानों के हालात पर आए दिन बयान देते रहते हैं। ताजा मामला सिंध प्रांत का है। यहां सोमवार को सुक्कुर जिले में अपहरण का विरोध करने पर एक हिंदू लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 18 साल की पूजा कुमार ओड को वाहिद बख्श लशारी नाम के शख्स ने अगवा कर उसका धर्म बदलने और शादी करने की कोशिश की थी। पूजा ने इसका जमकर विरोध किया था और नतीजे में उसे जान गंवानी पड़ी है।

pooja kumari murderer

सुक्कुर पुलिस के मुताबिक पूजा की हत्या वाहिद बख्श लशारी ने ही कर दी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में इस्तेमाल किया गया असलहा भी बरामद हुआ है। पूजा के घरवालों ने मीडिया को बताया कि लड़की ने धर्म बदलने और शादी करने से इनकार कर दिया था। इसी वजह से उसकी हत्या हुई। बता दें कि सिंध में हिंदू लड़कियों को अगवा कर जबरन धर्म बदलवाने के मामले आए दिन सामने आते हैं। हर बार इस्लामी ताकतें कहती हैं कि लड़कियों ने अपनी मर्जी से धर्म बदला है। इस पर कोर्ट भी आरोपियों को ज्यादातर मामलों में रिहा कर देता है।

पूजा के पिता ने आरोप लगाया कि वाहिद कई महीने से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। वो कई बार घर में भी जबरदस्ती घुस आया था। उन्होंने ये आरोप भी लगाया कि सुक्कुर पुलिस ने मांगने के बाद भी सुरक्षा नहीं दी। पूजा की हत्या के बाद घरवालों ने और हिंदुओं के साथ मिलकर नेशनल हाइवे जाम कर दिया था। पुलिस ने इसके बाद ही हालात बिगड़ते देखकर वाहिद को गिरफ्तार किया। बता दें कि अमेरिका के सिंधी फाउंडेशन की रिपोर्ट कहती है कि पाकिस्तान में हर साल 1000 हिंदू लड़कियों को अगवा कर धर्म बदलवाया जाता है और फिर उनकी शादी कर दी जाती है। इसके अलावा हत्या, रेप जैसी घटनाएं यहां हिंदुओं और सिखों के साथ आम हैं।