newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

रूस करेगा दुनिया पर राज, किसी में भी नहीं होगी उसके खिलाफ बोलने की हिम्मत, हजारों साल पहले ही बाबा वेंगा ने की थी भविष्यवाणी

Baba Bong’s prediction : बाबा बोंग ने हजारों साल पहले अपनी भविष्यावाणी में कहा था कि एक वक्त ऐसा आएगा जब रूसी की तूती बोलेगी। कोई भी उसके खिलाफ जाने से पहले हजार मर्तबा सोचेगा। चौतरफा उसके राज की ही बयार बहेगी। कोई भी उसके खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पाएगा। रूस दुनिया पर राज करेगा। हर कोई रूस की निरंकुश शक्ति के आगे खुद को लाचार महसूस करेगा।

नई दिल्ली। ज़रा सोचिए और फिर हमें बताइए कि आगामी 20 साल बाद आपके जीवन में कौन-सी घटनाएं घटने वाली हैं, इसकी जानकारी आपको कोई अभी ही दी दे जाए, तो आपको कैसा लगेगा। निसंदेह, आप हैरत के सैलाब में सराबोर हो जाएंगे और यह सोच-सोच कर परेशान भी हो जाएंगे कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है। आखिर कोई मुझे मेरी भविष्यगत गतिविधियों के बारे में जानकारी वर्तमान में ही कैसे दे सकता है। लेकिन शायद आपको पता ना हो कि दुनिया में असंख्य ऐसे भविष्यवक्ता हैं, जिनकी भविष्यवाणियां बिल्कुल सटीक साबित हुई हैं। इन्हीं में से एक हैं, बाबा बोंग। जी हां…बाबा वेंगा ने कई मसलों को लेकर न जाने कितनी ही भविष्यवाणियां की हैं और हैरानी की बात तो यह है कि इनके द्वारा की एक भी भविष्यवाणियां आज तक झूठी साबित नहीं हुई है। अब बाबा वेंगा और उनकी भविष्यवाणियों के बारे में जानने के बाद आप सोच रहे होंगे कि आखिर क्यों उनके संदर्भ में ऐसी भूमिकाएं रचाई जा रही है, क्या फिर से उनकी कोई भविष्यवाणी सटीक साबित हुई है? तो अगर आप ऐसा ही कुछ सोच रहे हैं, तो बिल्कुल सही सोच रहे हैं, आपको तो पता ही होगा कि वर्तमान में रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है, जिसे देखतो हुए तीसरे विश्व युद्ध के आमद के आसार जताए जा रहे हैं।

यूक्रेन के खिलाफ पुतिन की आक्रमकता दिन व दिन बढ़ती ही जा रही है, लेकिन रूसी राष्ट्रपति हैं कि मानने को तैयार ही नहीं हो रहे हैं। अब तो पुतिन अपने परमाणु बलों को भी सक्रिय करने का फरमान जारी कर चुके हैं। ऐस स्थिति में दोनों ही देशों के बीच आगामी दिनों में स्थिति की गंभीरता के गहराने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन क्या आपको पता है कि बेशक वर्तमान में यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध का सिलसिला जारी हो, लेकिन आज से हजारों से पहले भविष्यवक्ता बाबा बोंग ने रूस और यूक्रेन के युद्ध को लेकर भविष्यवाणी कर दी थी। आइए, आगे आपको बताते हैं कि रूस और यूक्रेन के संदर्भ में बाबा वोंग ने क्या कुछ कहा था।

रूस को लेकर क्या कहा?

बाबा वेंगा ने हजारों साल पहले अपनी भविष्यावाणी में कहा था कि एक वक्त ऐसा आएगा जब रूसी की तूती बोलेगी। कोई भी उसके खिलाफ जाने से पहले हजार मर्तबा सोचेगा। चौतरफा उसके राज की ही बयार बहेगी। कोई भी उसके खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पाएगा। रूस दुनिया पर राज करेगा। हर कोई रूस की निरंकुश शक्ति के आगे खुद को लाचार महसूस करेगा। हैरानी की बात तो यह है कि बाबा वेंगा ने ये भविष्यवाणी आज से हजारों साल पहले की थी, जो कि आज प्रासंगिक हो रही है। आज आप देख सकते हैं कि कैसे रूस यूक्रेन के खिलाफ आक्रमक है, लेकिन दुनिया का कोई भी देश उसके खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है।

Baba Vanga Predictions 2021: आपदाएं बढ़ाएंगी मुश्किल, चीन करेगा राज, 2021  पर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी - News AajTak

अमेरिका जैसी महाशक्ति भी रूस की निरंकुश शैली के आगे खुद को लाचार महसूस कर रही है, जिसकी ताजा बानगी हम बीते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में देख ही चुके हैं कि कैसे रूस ने अपने विरोध में लाए गए प्रस्ताव को वीटो अधिकार के दम पर पारित होने से पहले ही खारिज कर दिया है, जो कि उनकी निरंकुश क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए पर्याप्त है। वहीं, अगर बाबा बोंग की बात करें, तो वे अब तक कई मसलों को लेकर भविष्यवाणी कर चुके हैं, जो कि सटीक भी सातिब हुए हैं, और रूस–यूक्रेन के युद्ध के दौराना भी बाबा बोंग की भविष्यवाणी पर कोई भी संदेहास्पद स्थिति नजर नहीं आती है। ऐसे में बतौर पाठक आपका बाबा बोंग की भविष्यवाणी के संदर्भ में क्या कुछ कहना है। आप हमें कमेंट कर बताना बिल्कुल मत भूलिएगा।