newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

BAPS Hindu Temple Being Built In Paris To Be Inaugurated In 2026 : पेरिस में बन रहे भव्य BAPS हिंदू मंदिर का 2026 में होगा उद्घाटन

BAPS Hindu Temple Being Built In Paris To Be Inaugurated In 2026 : पेरिस में लगभग 5 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में BAPS स्वामीनारायण मंदिर बन रहा है। मंदिर के ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर में बहुत बड़ा कम्यूनिटी हॉल, लाइब्रेरी, प्रदर्शनी केंद्र, कार्यालय और बच्चों के लिए क्लासरूम भी बनाए जाएंगे। वहीं दूसरी मंजिल पर मंदिर होगा जिसमें भगवान स्वामीनारायण समेत अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां स्थापित होंगी।

नई दिल्ली। फ्रांस की राजधानी पेरिस में बन रहे भव्य  BAPS हिंदू मंदिर का निर्माण कार्य अगले साल 2026 के अंत तक पूरा हो जाएगा। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद मूर्ति प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जाएगा और मंदिर दर्शनार्थियों के लिए खोल दिया जाएगा। दुनिया भर में सनातन धर्म का प्रचार करने वाले BAPS स्वामीनारायण मंदिर अपनी भव्यता के लिए प्रसिद्ध हैं। पेरिस में इस मंदिर को उसी स्थान पर बनवाया जा रहा है जहां लगभग 36 साल पहले परम पूज्य प्रमुख स्वामी जी महाराज गए थे। पेरिस में BAPS स्वामीनारायण मंदिर बनने से फ्रांस में रहने वाले भारतीय नागरिक अत्यधिक उत्साहित हैं।

5 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में बन रहा दो मंजिला मंदिर

पेरिस में लगभग 5 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में BAPS स्वामीनारायण मंदिर बन रहा है। मंदिर के ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर में बहुत बड़ा कम्यूनिटी हॉल, लाइब्रेरी, प्रदर्शनी केंद्र, कार्यालय और बच्चों के लिए क्लासरूम भी बनाए जाएंगे। वहीं दूसरी मंजिल पर मंदिर होगा जिसमें भगवान स्वामीनारायण की मूर्ति स्थापित होगी। साथ ही भगवान शंकर, माता पार्वती, गणेश भगवान, श्रीराम-जानकी, राधा-कृष्ण और हनुमान जी की मूर्तियां की भी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

पेरिस मंदिर के आधारशिला पूजन की फाइल फोटो

4 जून 2024 को पेरिस में BAPS हिंदू मंदिर के निर्माण कार्य की आधारशिला रखी गई थी। इससे पहले जुलाई 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मंदिर के निर्माण से संबंधित योजना की जानकारी लेने के लिए पेरिस में BAPS के प्रतिनिधियों और इस परियोजना में शामिल टीम के सदस्यों से मिलकर बातचीत की थी।यूएई, अमेरिका समेत दुनिया भर में BAPS के लगभग 1200 से ज्यादा मंदिर हैं। अकेले भारत में BAPS के छोटे और बड़े लगभग 800 मंदिर हैं। इतना ही नहीं दुनिया भर में BAPS के 10 लाख से ज्यादा अनुयायी हैं।इसी महीने की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में BAPS स्वामीनारायण मंदिर का मूर्ति प्रतिष्ठा कार्यक्रम हुआ। यह मंदिर दक्षिणी गोलार्ध का सबसे बड़ा मंदिर है।