newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Buzz Aldrin : चांद पर कदम रखने वाले बज एल्ड्रिन ने रखा नई जिंदगी में कदम, 93 साल की उम्र में 30 साल छोटी महिला से रचाई शादी

Buzz Aldrin : नील आर्मस्ट्रॉन्ग के साथ चांद की सतह पर पहुंचे थे। सबसे पहले नील चांद पर उतरे थे और उनके पीछे 19 मिनट बाद बज ने चांद पर कदम रखा था। 1971 में वह नासा से रिटायर हो गए थे। इसके बाद उन्होंने अपनी कंपनी बनाई जो कि अंतरिक्ष विज्ञान को आगे बढ़ाने में सहायता करती है।

नई दिल्ली। आपने बचपन में या कभी न कभी चांद पर इंसान के जाने की कहानी सुनी होगी। ये सच्चाई आज भी इंसान के चांद पर पहले कदम से हमें प्रेरित करती है। नासा के इस मिशन में नील आर्मस्ट्रॉन्ग के बाद चांद पर कदम रखने वाले दूसरे शख्स बज एल्ड्रिन भी थे। इन्हीं से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है दरअसल एल्ड्रिन ने 93 साल की उम्र में शादी रचाई है। बज सोशल मीडिया पर कहा कि उन्होंने अपने लंबे समय के प्यार से शादी कर ली है। 93वें जन्मदिन के मौके पर उन्होंने डॉ. एंका फॉर को अपना जीवनसाथी बनाया। लॉस एंजिल्स में उन्होंने शादी का कार्यक्रम आयोजित किया था। उन्होंने कहा, हम दोनों टीनेजर्स की तरह उत्साहति हैं। एल्ड्रिन ने लिखा, 93वें जन्मदिन पर मुझे लिविंग लीजेंड ऑफ एविएशन का सम्मान दिया जा रहा है।

अपनी शादी के बारे में बताते हुए बज ने कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं अपने पुराने प्यार डॉ. एंका फॉर के साथ शादी कर रहा हूं। छोटे से कार्यक्रम में हम इस प्यार के बंधन में बंध गए। हम किसी टीनेजर की तरह उत्साहित हैं।

बता दें कि लिंक्डइन पेज के मुताबिक एंका बज की कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट के रूप में लंबे समय से काम कर रही थीं। बज एल्ड्रिन ने 1954 में जोन ए से शादी की थी। 20 साल बाद उन दोनों का डिवोर्स हो गया था।

आपको बता दें कि इसके बाद उन्होंने बीवरली वैन जाइल से शादी की जो कि केवल तीन साल ही चल पाई। 1988 में उन्होंने लुइस ड्रिग्स कैनन से शादी की जो कि 2012 में खत्म हो गई। बज एल्ड्रिन वह शख्स थे जो कि नासा के मून मिशन में तीन अंतरिक्षयात्रियों में से एक हैं। वह नील आर्मस्ट्रॉन्ग के साथ चांद की सतह पर पहुंचे थे। सबसे पहले नील चांद पर उतरे थे और उनके पीछे 19 मिनट बाद बज ने चांद पर कदम रखा था। 1971 में वह नासा से रिटायर हो गए थे। इसके बाद उन्होंने अपनी कंपनी बनाई जो कि अंतरिक्ष विज्ञान को आगे बढ़ाने में सहायता करती है।