newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

King Charles III Coronation: ब्रिटेन के नए राजा की ताजपोशी, भव्य समारोह, शामिल हजारों लोग, देखिए तस्वीरें

King Charles III Coronation: इस मौके पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया था। बता दें कि इससे पहले 1953 में क्वीन एलिजाबेथ की ताजपोशी हुई थी। जिनका विगत वर्ष लंबी बीमारी के बाद निधन हुआ है। किंग चार्ल्स का 74 साल का पारंपरिक तरीके से राज्यभिषेक हुआ है।

ब्रिटेन। ब्रिटेन में आज पूरे दिन कौतुहल की स्थिति बनी रही। मौका था किंग चार्ल्स III नए ‘राजा’ के राज्यभिषेक का। इस मौके पर काफी संख्या में लोगों का मजमा दिखा। इस मौके पर उनकी पत्नी क्वीन कैमिला की भी ताजपोशी हुई। यह ताजपोशी ब्रिटेन के वेस्टमिंस्टर ऐबे चर्च में कराई गई। ब्रिटेन में यह ताजपोशी किसी राजा की 70 साल बाद हुई है। इस मौके पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया था। बता दें कि इससे पहले 1953 में क्वीन एलिजाबेथ की ताजपोशी हुई थी। जिनका विगत वर्ष लंबी बीमारी के बाद निधन हुआ है। किंग चार्ल्स का 74 साल का पारंपरिक तरीके से राज्यभिषेक हुआ है।

वेस्टमिंस्टर ऐबे चर्च में यह ताजपोशी कराई गई है। सनद रहे कि जिन राहों से किंग का काफिला गुजरा, वहां हजारों की तादाद में लोग मौजूद थे। इस मौके पर सड़क के दोनों तरफ ब्रिटेन का राष्ट्रध्वज फहरा रहे थे।

ब्रिटेन की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, किंग चार्ल्स के राज्यभिषेक की तैयारी पिछले कई माह से हो रही थी, जिसे अब आजकर जीवंत रूप दिया गया है। इस मौके पर किंग चार्ल्स को सफेद घोड़ों वाले रथ पर बिठाया गया, जो कि सोने का था। इस मौके पर किंग के माता और पिता भी शामिल हुए थे। हालांकि, उनकी सेरेमनी में इनकी कोई भूमिका नहीं थी।

इस मौके पर उनके अंगरक्षक भी साथ थे। इस अवसर पर ब्रिटेन की सड़कों पर राष्ट्रीय ध्वज फहरा रहे थे। ध्यान रहे कि इस मौके पर प्रिंस चार्ल्स और क्वीन कैमिला बकिंघम पैलेस से वेस्टमिंस्टर चर्च के लिए रवाना हुए। अब ऐस में प्रिंस चार्ल्स की अगुवाई में ब्रिटेन में क्या कुछ परिवर्तन देखने को मिलते हैं। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।