newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

दुनियाभर में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 3 लाख से अधिक हुई

रूस भी लगातार संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण दुनिया में तीसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश बन चुका है। वहां पिछले करीब दो सप्ताह में लगातार मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है।

नई दिल्ली। कोविड-19 ने पूरी दुनिया में कोहराम मचा रखा है। इसके चलते अबतक दुनियाभर में 3 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा दुनियाभर के देशों की अर्थव्यवस्था भी चरमरा चुकी है। बता दें कि गुरुवार रात तक विश्व में कुल 44,89,482 लोग संक्रमित हो चुके हैं जिनमें से मरने वालों की संख्या 3,01,024 हो गई।

इस वायरस से ठीक होने वालों की संख्या की बात करें तो 16,88,943 लोग कोरोना के इलाज के बाद ठीक भी हो चुके हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका है। वहां 14,40,427 मरीजों में से 85,991 को जान गंवानी पड़ी जबकि 3,11,721 लोग ठीक होकर घर लौट गए। अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा कहर यूरोप के देशों पर पड़ा है।

Corona Warriors

पूरे यूरोप में अब तक 17,17,334 लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1,58,672 की मौत हो गई है। महाद्वीप में सर्वाधिक मामले स्पेन में 2,72,646 हैं जिनमें से 27,321 की मृत्यु हो चुकी है। हालांकि, इस मामले में 33,614 मौतों के साथ ब्रिटेन, अमेरिका के बाद दुनिया में दूसरे नंबर पर है। वहां अब तक 2,33,151 मरीज सामने आए हैं। यूरोप में तीसरे नंबर पर मौजूद इटली में 2,23,096 मामलों में से 31,368 मरीजों की मौत हो चुकी है। फ्रांस और जर्मनी भी यूरोप में संक्रमण के मामलों में काफी प्रभावित हुए हैं।

रूस भी लगातार संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण दुनिया में तीसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश बन चुका है। वहां पिछले करीब दो सप्ताह में लगातार मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। हाल यह है कि अब तक रूस में 2,52,245 संक्रमित मरीजों का पता चला है।