newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Veer Guardian 2023: वैश्विक स्तर पर इतिहास रचने के लिए तैयार हैं देश की पहली महिला फाइटर पायलट अवनी, जापान में दिखाएंगी अपनी प्रतिभा

Veer Guardian 2023: जापान में होने वाला अंतरराष्ट्रीय युद्धाभ्यास 16 जनवरी से शुरू होगा जो कि 26 जनवरी तक चलेगा। अंतरराष्ट्रीय युद्धाभ्यास जापान के ओमितामा स्थित हयाकुरी एयरबेस और सयामा स्थित इरुमा एयरबेस पर होगा

नई दिल्ली।पहली महिला फाइटर पायलट और स्क्वाड्रन लीडर अवनी चतुर्वेदी एक बार फिर इतिहास रचने के लिए तैयार हैं। अवनी चतुर्वेदी जापान में होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय युद्धाभ्यास में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाली हैं। खास बात ये भी है कि ऐसा करने वाली अवनी भारत की पहली महिला फाइटर पायलट बन जाएंगी। ये हमारे देश और देशवासियों के लिए गौरवान्वित करने वाला पल है। बताया जा रहा है कि अवनी चतुर्वेदी  जल्द ही अंतरराष्ट्रीय युद्धाभ्यास में शामिल होने के लिए जापान रवाना होने वाली हैं।

AVNI

जापान में होगा अंतरराष्ट्रीय युद्धाभ्यास

जापान में होने वाला अंतरराष्ट्रीय युद्धाभ्यास 16 जनवरी से शुरू होगा जो कि 26 जनवरी तक चलेगा। अंतरराष्ट्रीय युद्धाभ्यास जापान के ओमितामा स्थित हयाकुरी एयरबेस और सयामा स्थित इरुमा एयरबेस पर होगा और इसमें शामिल होने के लिए भारत सरकार और वायुसेना ने पहली महिला फाइटर पायलट स्क्वाड्रन लीडर अवनी चतुर्वेदी का नाम चुना हैं। अब तक युद्धाभ्यास वीर गार्डियन में सिर्फ पुरुष पायलट को ही शामिल होने  का मौका मिला है लेकिन पहली बार विदेशी भूमि पर महिला पायलट अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाली है।

कौन हैं अवनी

मध्य प्रदेश के रीवा में जन्मी अवनी सुखोई 30MKI की पायलट हैं, जो कि फाइटर प्लेन  हैं। अवनी साल 2016 में मोहना सिंह और भावना कांत के साथ फ्लाइंग ऑफिसर बनी थीं।अवनि, मोहना सिंह और भावना कांत तीनों ही देश की पहली महिला पायलट हैं जिन्होंने लड़ाकू विमान उड़ाया है। अवनि ने मिग-21 भी उड़ाया है। बता दें कि भारत की तरफ से जापान में होने वाले युद्धाभ्यास Veer Guardian 2023 में 4 Su-30MKI लड़ाकू विमान, एक  IL-78 विमान और 2 C-17 एयरक्राफ्ट भेजने वाला है जबकि जापान 4 F-15 एयरक्राफ्ट मैदान में उतारेगा। वैश्विक नजरिए से इस युद्धाभ्यास के कई मायने हैं। बीते दिनों भारत-जापान सीमा पर तनातनी बढ़ी हैं। ऐसे में दोनों देशों को अपनी ताकत दिखाने का मौका मिलेगा।