newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Crime News : पहले चाकू मारा फिर पत्नी को मरा हुआ समझकर जमीन में दफन कर दिया, फिर हुआ चमत्कार, ऐसे जिंदा बची महिला

Crime News : जब महिला की हत्या का प्रयास किया गया इस दौरान महिला के गले, निचले चेहरे और टखनों के चारों ओर अब भी डक्ट टेप लिपटा हुआ था। उसके पैर, हाथ और सिर पर काफी चोट के निशान थे और उसके कपड़े और बाल गंदगी से ढके हुए थे।

वॉशिंगटन। अमेरिका से एक ऐसा हत्या के प्रयास का मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी और आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे क्या वाकई कोई इंसान ऐसा भी कर सकता है वह भी अपनी पत्नी के साथ। अमेरिका के वॉशिंगटन में ऐसा ही एक हैरान करने वाला वाकया सामने आया है। पुलिस ने बताया है कि एक महिला अपने पति द्वारा कथित रूप से चाकू मारने और फिर उसे जंगल में दफनाए जाने के बाद जिंदा भागने में सफल रही। रिपोर्ट्स के मुताबिक थर्स्टन काउंटी के शेरिफ के डिप्टी को बीते दिनों दोपहर 1 बजे से ठीक पहले एक घर के सामने के यार्ड में छिपी एक परेशान महिला मिली। इसके बाद वह चिल्लाने लगी कि मेरे पति ने मुझे मारने की कोशिश की है। पुलिस इस मामले की आगे की तफ्तीश में जुटी हुई है।

हत्या के प्रयास के बाद महिला के शरीर में लपेट दिया था टेप

जब महिला की हत्या का प्रयास किया गया इस दौरान महिला के गले, निचले चेहरे और टखनों के चारों ओर अब भी डक्ट टेप लिपटा हुआ था। उसके पैर, हाथ और सिर पर काफी चोट के निशान थे और उसके कपड़े और बाल गंदगी से ढके हुए थे। महिला द्वारा एक स्थानीय निवासी के दरवाजे पर दस्तक देने और मदद मांगने के बाद पुलिस को घटनास्थल पर बुलाया गया। महिला ने बताया कि उसके पति ने उसे घर से अगवा कर जंगल में लेकर आ गया। उसने कहा कि वह भागने में सफल रही और जंगल से होते हुए 20 से 30 मिनट चलकर घर पहुंची, जहां उसने मदद मांगी। गैर-जानलेवा चोटों के इलाज के लिए महिला को एक क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया। रिपोर्ट के मुताबिक महिला को गंभीर चोटें आई हैं और वह खुशकिस्मत है कि वह इस हमले के बाद भी जिंदा बच गई।

जानकारी के मुताबिक हमले में जिंदा बची महिला ने 53 वर्षीय अपने पति चाई क्योंग एन के खिलाफ घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। उसे कई घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया गया। थर्स्टन काउंटी सुधार सुविधा के कैदी डेटाबेस के अनुसार, उस पर अपहरण, घरेलू हिंसा और हत्या के प्रयास का आरोप लगाया गया है और उसे जल्द जमानत मिलना काफी कठिन है। आपको बता दें कि महिला ने अपने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया कि उसने उसके सीने में छुरा घोंपा और उसके ऊपर एक भारी पेड़ के साथ उसे जमीन में दबा दिया।

उसने कहा कि वह इधर-उधर लड़खड़ाकर अपने चेहरे पर लिपटी हुई गंदगी को हटाने में सफल रही और घंटों की मशक्कत के बाद आखिरकार डक्ट टेप को हटाने और वहां से भागने में सफल रही। उसने कहा कि वैन अब भी पास में खड़ी थी और जब वह कब्र से निकली तो लाइट जल रही थी। महिला ने बाद में पुलिस को बताया कि उसने अपनी ऐपल घड़ी से 911 पर कॉल करने में कामयाबी हासिल की थी, जब उसके हाथों और शरीर पर टेप लगा हुआ था। गौरतलब है कि इससे घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल नजर आया है।