newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

USA Visit Of Modi: अमेरिका में ‘थानेदार’ से भी होगा पीएम मोदी का सामना! जानिए आखिर क्या है मामला

मोदी इससे पहले भी अमेरिकी संसद की संयुक्त बैठक को संबोधित कर चुके हैं। वो पहले भारतीय पीएम होने जा रहे हैं, जो दूसरी बार अमेरिकी संसद को संबोधित करने वाले हैं। इससे पहले इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को 3 बार संबोधन का मौका मिला है। वो सबसे ज्यादा बार अमेरिकी संसद को संबोधित करने वाले नेता हैं।

वॉशिंगटन। अमेरिका के दौरे पर पीएम नरेंद्र मोदी गए हैं। वो आज ही न्यूयॉर्क पहुंचेंगे। उस वक्त भारत में रात का वक्त होगा। मोदी का राजकीय दौरा 21 जून से शुरू होगा और 24 जून तक वो अमेरिका में रहेंगे। इस दौरान 22 जून को पीएम मोदी अमेरिकी संसद के दोनों सत्रों की संयुक्त बैठक को भी संबोधित करेंगे। इस बैठक के लिए पीएम मोदी को ‘थानेदार’ लेकर संसद भवन पहुंचेंगे। आप सोच रहे होंगे कि भला पीएम मोदी का थानेदार से क्या लेना-देना! तो चलिए आपको बताते हैं कि ये थानेदार कौन हैं और मोदी को अमेरिकी संसद में ले जाने का जिम्मा आखिर उनको क्यों सौंपा गया है।

democratic mp shri thanedar
डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद श्री थानेदार। वो मोदी को अमेरिकी संसद ले जाएंगे।

मोदी को अमेरिकी संसद में ले जाने का काम पुलिस के किसी थानेदार को नहीं सौंपा गया है। जिनकी बात हम कर रहे हैं, उनका नाम श्री थानेदार है। वो भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद हैं। सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद श्री थानेदार ने पहले अमेरिका में ‘हिंदू कॉकस’ बनाने की योजना का एलान किया था। जिसके बाद वो चर्चा में आए थे। थानेदार ने मीडिया को बताया कि अमेरिकी कांग्रेस (संसद) के नेतृत्व ने उन्हें मोदी को संयुक्त सत्र में ले जाने का अनुरोध किया था। श्री थानेदार ने बताया कि ये भूमिका बहुत अहम है। थानेदार ने अमेरिका और भारत के बीच मजबूत संबंधों की एक बार फिर वकालत की और इसके प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी जताई।

us capitol
अमेरिका का संसद भवन कैपिटल।

अमेरिकी संसद में संबोधन के लिए जब मोदी पहुंचेंगे, तो थानेदार के साथ ही 12 अन्य प्रमुख सांसद भी उनका स्वागत करेंगे। मोदी को वे संयुक्त बैठक में ले जाएंगे। मोदी इससे पहले भी अमेरिकी संसद की संयुक्त बैठक को संबोधित कर चुके हैं। वो पहले भारतीय पीएम होने जा रहे हैं, जो दूसरी बार अमेरिकी संसद को संबोधित करने वाले हैं। इससे पहले इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को 3 बार अमेरिकी संसद में संबोधन का मौका मिला है। वो सबसे ज्यादा बार अमेरिकी संसद को संबोधित करने वाले नेता हैं।