newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Morocco Earthquake: मोरक्को में भूकंप से तबाही, अब तक सैकड़ों लोगों की गई जान

Morocco Earthquake: बताया जा रहा है कि भूकंप के ये झटके मोरक्को (Morocco) के मराकेश के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में लगे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.8 रही। 6.8 के जोरदार झटके से मोरक्को (Morocco) में न सिर्फ तबाही देखने को मिली है बल्कि बड़ी संख्या में लोगों की मौत भी हुई है।

नई दिल्ली। मोरक्को (Morocco) में भूकंप से तबाही मची है। बीते दिन शुक्रवार (8 सितंबर) की देर रात आए भूकंप (Morocco Earthquake) के इन झटकों ने सैकड़ों लोगों को मौत की नींद सुला दिया है। बताया जा रहा है कि भूकंप के ये झटके मोरक्को (Morocco) के मराकेश के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में लगे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.8 रही। 6.8 के जोरदार झटके से मोरक्को (Morocco) में न सिर्फ तबाही देखने को मिली है बल्कि बड़ी संख्या में लोगों की मौत भी हुई है।

Morocco Earthquake

AP की रिपोर्ट की मानें तो मोरक्को (Morocco Earthquake) में आए इस भूकंप (Earthquake News) से अब तक 296 लोगों की मौत की मौत हो चुकी है। मोरक्को के आंतरिक मंत्रालय की तरफ से भी इसकी पुष्टि की गई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार (friday) रात ये झटके 11:11 बजे लगे। भूकंप के झटके का एपीसेंटर मारकेश से 71 किलोमीटर दूर 18.5 किलोमीटर की गहराई पर कहा जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो

सोशल मीडिया पर मोरक्को में भूकंप (Morocco Earthquake)  से मची तबाही के कई वीडियोज भी सामने आए हैं। सामने आए वीडियोज (Morocco Earthquake Video) में देखा जा सकता है कि मलबा गलियों में बिखरा पड़ा है। लोगों की अलमारी और दूसरे सामान मलबे में दबे हुए हैं। लोग सड़कों के किनारे बैठे हुए हैं।

यहां देखें भूंकप से मची तबाही

1980 में अल्जीरिया में भूकंप से हुई थी रिकॉर्ड मौतें

यहां आपको बता दें कि मोरक्को के पड़ोसी देश अल्जीरिया में साल 1980 को आए भूकंप से रिकॉर्ड मौतें हुई थीं। 7.3 तीव्रता की तेज भूकंप की वजह से उस वक्त करीब 2,500 लोगों ने अपनी जान गवाई थी। इसके अलावा 3 लाख लोगों को बेघर होना पड़ा था। अल्जीरिया के इस भूकंप को इतिहास में सबसे बड़े और विनाशकारी भूकंपों में शामिल किया गया है।