newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sheikh Hasina: ढाका के कोर्ट ने बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना की संपत्ति और बैंक खाते जब्त करने का दिया आदेश, कार्रवाई की जद में परिवार के लोग व रिश्तेदार भी आए

Sheikh Hasina: बांग्लादेश में साल 2024 में छात्रों ने आरक्षण के खिलाफ आंदोलन छेड़ा था। शेख हसीना की सरकार ने आंदोलनकारियों पर सख्ती बरती थी। जिससे 400 लोगों की जान गई थी। जिसके बाद आंदोलन और उग्र हो गया। नतीजे में 5 अगस्त 2024 को शेख हसीना और उनकी बहन शेख रेहाना ने बांग्लादेश से पलायन कर भारत में शरण ली थी। तभी से शेख हसीना और शेख रेहाना भारत में हैं। अब ढाका के कोर्ट के ताजा आदेश से शेख हसीना और उनके करीबियों की मुश्किल बढ़ी है।

ढाका। बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना के बाद अब उनके रिश्तेदारों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। ढाका के एक कोर्ट ने आदेश दिया है कि शेख हसीना की पारिवारिक संपत्ति और बैंक खाते जब्त कर लिए जाएं। शेख हसीना के बेटे और अन्य रिश्तेदारों के बैंक खाते भी जब्त करने का ढाका के कोर्ट ने आदेश दिया है। ढाका के धानमंडी इलाके में शेख हसीना का सुधासदन नाम से आवास है। इसके अलावा बांग्लादेश के अलग-अलग शहरों में भी शेख हसीना, उनकी बहन शेख रेहाना, बेटे और बेटी की संपत्तियां हैं। शेख हसीना के तमाम रिश्तेदार भी बांग्लादेश में हैं। इन सभी पर अब कोर्ट की गाज गिरी है।

शेख हसीना अभी भारत में निर्वासित जीवन बिता रही हैं। शेख हसीना बीच-बीच में वर्चुअल तरीके से अपनी पार्टी अवामी लीग के कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करती हैं। अपने पिछले संबोधन में शेख हसीना ने आरोप लगाया था कि बांग्लादेश की कार्यकारी सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस उनकी जान लेना चाहते हैं। शेख हसीना ने ये आरोप भी लगाया था कि मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश को पाकिस्तान जैसा बनाना चाहते हैं और वहां अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार में भी यूनुस का हाथ है। मोहम्मद यूनुस की सरकार ने बीते कुछ महीनों में लगातार भारत से कहा है कि वो शेख हसीना का प्रत्यर्पण कर दे। भारत ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार की इस मांग पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

बांग्लादेश में साल 2024 में छात्रों ने आरक्षण के खिलाफ आंदोलन छेड़ा था। शेख हसीना की सरकार ने आंदोलनकारियों पर सख्ती बरती थी। जिससे 400 लोगों की जान गई थी। जिसके बाद आंदोलन और उग्र हो गया। नतीजे में 5 अगस्त 2024 को शेख हसीना और उनकी बहन शेख रेहाना ने बांग्लादेश से पलायन कर भारत में शरण ली थी। तभी से शेख हसीना और शेख रेहाना भारत में हैं। पिछले दिनों उग्र भीड़ ने धानमंडी में शेख हसीना के आवास में तोड़फोड़ और बड़े पैमाने की आगजनी भी की थी।