newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Oscars 2023 : व्लादिमीर पुतिन के दुश्मन पर बनी डॉक्यूमेंट्री ने भी जीता ऑस्कर, अवॉर्ड लेते हुए पत्नी ने दिया भावुक स्पीच

Oscars 2023 : सीएनएन फिल्म्स प्रोडक्शन की पहली फिल्म है, जिसने ऑस्कर जीता है। बता दें कि यह फिल्म यूक्रेन पर रूसी आक्रामण के बाद रूस में राजनीतिक गतिरोध को दर्शाती है। नवालनी इसी राजनीतिक द्वेष का शिकार हुए और पुतिन की आलोचना के आरोप में दो साल से जेल में बंद हैं।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रखर आलोचकों में शुमार एक रूसी विपक्ष के नेता के जीवन पर बनी डॉक्यूमेंट्री ने ऑस्कर 2023 अवार्ड जीत लिया है। अलेक्सी नवालनी नाम के जिस शख्स पर यह फिल्म बनी है, वो रूस में विपक्ष के जाने-माने नेता हैं और पुतिन के खिलाफ विद्रोह के आरोप में जेल में बंद है। जब ऑस्कर के लिए इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म को चुना गया तो नवालनी की पत्नी भावुक हो गई। अवार्ड लेते हुए उन्होंने जो बातें कही जो काफी दिलचस्प थी।

आपको बता दें कि नवालिनी उन्होंने वैश्विक मंच से पुतिन की आलोचना की और कहा कि वह अपने पति का इंतजार कर रही है। ऑस्कर्स 2023 में अलेक्सी नवालनी  पर आधारित डॉक्यूमेंट्री ‘नवालनी’ ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म का अवॉर्ड जीता है। ऑस्कर अवार्ड लेने के लिए जब नवालनी की पत्नी यूलिया मंच पर पहुंची तो उनकी बातों ने हर किसी को भावुक कर दिया। उन्होंने कहा, ‘मेरे पति केवल सच बोलने और लोकतंत्र की रक्षा करने के कारण जेल में हैं। मैं अपने पति के आज़ाद होने का इंतज़ार कर रही हूं, अगर आज वो यहां होते तो बेहद खुश होते।”

 

गौरतलब है कि रूस में विपक्ष के नेता और पुतिन के प्रखर आलोचक पर बनी नवालनी, सीएनएन फिल्म्स प्रोडक्शन की पहली फिल्म है, जिसने ऑस्कर जीता है। बता दें कि यह फिल्म यूक्रेन पर रूसी आक्रामण के बाद रूस में राजनीतिक गतिरोध को दर्शाती है। नवालनी इसी राजनीतिक द्वेष का शिकार हुए और पुतिन की आलोचना के आरोप में दो साल से जेल में बंद हैं। नवालनी रूस में विपक्ष के बड़े नेता माने जाते हैं। उन्हें पुतिन का मुख्य प्रतिद्वंद्वी तक कहा जाता था। जब विपक्षी नेताओं ने पुतिन के खिलाफ आवाज उठाई तो पुतिन के आदेश पर सेना ने नवालनी समेत कई नेताओं को जेल में कैद रखा है।