newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

PM Modi: फ्रांस में राजकीय भोज के दौरान दो बार पीएम मोदी और राष्ट्रपति के सामने हुआ ‘जय हो’ का गायन, देखिए Video

PM Modi: मोदी के सम्मान में फ्रांस की सेना के बैंड के लोगों ने दो बार ‘जय हो’ का गायन किया गया। भारत और मोदी को इस तरह फ्रांस की सरकार ने सम्मान दिया। बता दें कि इस राजकीय भोज के दौरान जो मेन्यू कार्ड था, उसमें भी रिबन को भारतीय तिरंगे के तौर पर लगाया गया था।

पेरिस। पीएम नरेंद्र मोदी बीते दिनों फ्रांस गए थे। वहां फ्रांस के बास्तील डे परेड में उन्होंने हिस्सा लिया। पीएम मोदी का फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने शानदार स्वागत किया। मोदी के सम्मान में मैक्रों ने राजकीय भोज भी दिया। पेरिस के मशहूर लूव्रे म्यूजियम में मोदी के सम्मान में दिए भोज के दौरान सभी व्यंजन शाकाहारी थे। इस दौरान फ्रांस के तमाम गणमान्य अतिथि भी लूव्रे म्यूजियम में मौजूद थे। लूव्रे म्यूजियम में मोदी को मैक्रों की तरफ से दिए गए राजकीय भोज के दौरान गीत और संगीत की भी व्यवस्था थी। गीत और संगीत को फ्रांस की सेना के बैंड की तरफ से लूव्रे म्यूजियम में राजकीय भोज के दौरान पेश किया गया।

लूव्रे म्यूजियम में मोदी के सम्मान में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों की तरफ से दिए गए राजकीय भोज का एक वीडियो सामने आया है। इसमें लंबी सी डाइनिंग टेबल पर मोदी और मैक्रों के साथ अन्य गणमान्य लोग भी बैठे हैं। वीडियो में मैक्रों और मोदी आपस में बात करते दिख रहे हैं। दोनों के बीच शानदार केमेस्ट्री दिख रही है। वीडियो में फिर कैमरा घूमता है और वहां गीत संगीत पेश कर रहे बैंड पर टिकता है। इसमें दो गायक फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर में एआर रहमान के प्रसिद्ध गीत ‘जय हो’ को पेश करते दिखाई देते हैं। इस पर मोदी और मैक्रों बहुत खुश दिखाई देते हैं।

मोदी के सम्मान में फ्रांस की सेना के बैंड के लोगों ने दो बार ‘जय हो’ का गायन किया गया। भारत और मोदी को इस तरह फ्रांस की सरकार ने सम्मान दिया। बता दें कि इस राजकीय भोज के दौरान जो मेन्यू कार्ड था, उसमें भी रिबन को भारतीय तिरंगे के तौर पर लगाया गया था। जबकि, फ्रांस में जब भी किसी को राजकीय भोज दिया जाता है, तो मेन्यू कार्ड में फ्रांस के झंडे के रंगों का ही इस्तेमाल होता है। इस तरह से ये मेन्यू कार्ड भी खास था।