newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Elon Musk Slams George Soros: ‘जॉर्ज सोरोस समाज का ताना-बाना तबाह कर रहे, दूसरे देशों में भी देते हैं दखल’, एलन मस्क का अमेरिकी अरबपति पर संगीन आरोप

एक्स के मालिक एलन मस्क ने पॉडकास्ट में कहा कि सोरोस असल में अपने फायदे के लिए लोगों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन दिखावा करते हैं कि वो मानवाधिकार और कथित प्रगतिशील एनजीओ की मदद कर रहे हैं। मस्क ने कहा कि मध्यस्थता के जरिए भी पैसा कमाया जा सकता है औरसोरोस ऐसा ही कर रहे हैं।

वॉशिंगटन। अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस काफी अर्स से चर्चा में हैं। जॉर्ज सोरोस पर भारत में भी मोदी सरकार को गिराने की साजिश रचने का आरोप लगा था। सोरोस पर ये आरोप मोदी सरकार में मंत्री स्मृति इरानी ने लगाया था। अब अमेरिका के ही नामचीन कारोबारी और एक्स के मालिक एलन मस्क ने जॉर्ज सोरोस पर निशाना साधा है। एलन मस्क ने कहा है कि जॉर्ज सोरोस ऐसे नेताओं को समर्थन और मदद दे रहे हैं, जो हिंसा के खिलाफ नरम रुख रखते हैं। ‘द जो रोगन एक्सपीरिएंस पॉडकास्ट’ पर हुई चर्चा में एलन मस्क ने कहा कि जॉर्ज सोरोस के करीबी अधिकारियों और नेताओं ने अमेरिका के शहरों को बेहद असुरक्षित बना दिया है। मस्क ने जॉर्ज सोरोस पर समाज का ताना-बाना तबाह करने का भी आरोप लगाया। एलन मस्क ने ये आरोप भी लगाया कि सोरोस दूसरे देशों में भी दखल दे रहे हैं।

George Soros

एक्स के मालिक एलन मस्क ने पॉडकास्ट में कहा कि सोरोस असल में अपने फायदे के लिए लोगों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन दिखावा करते हैं कि वो मानवाधिकार और कथित प्रगतिशील गैर सरकारी संगठनों यानी एनजीओ की मदद कर रहे हैं। मस्क ने कहा कि मध्यस्थता के जरिए भी पैसा कमाया जा सकता है और जॉर्ज सोरोस ऐसा ही कर रहे हैं। मस्क का कहना था कि सोरोस उन संस्थाओं को पैसा देते हैं, जो समस्या खड़ी करते हैं। फिर उसमें मध्यस्थता कर फायदा उठाते हैं। एलन मस्क ने कहा कि जॉर्ज सोरोस जानते हैं कि कानून बदलने की जगह उसे लागू करने के तरीके को बदलने की जरूरत है। इसके लिए निचले स्तर के लोगों को अपने खेमे में लेते हैं और उनसे कानूनों को अपने हिसाब से लागू कराते हैं।

एक एक्स यूजर ने जॉर्ज सोरोस पर बीते दिन ही आरोप लगाया कि भारत में विपक्षी सांसदों को हैकिंग का जो मैसेज उनके आईफोन पर मिला, उसमें भी अमेरिकी अरबपति के पोषित संगठनों का हाथ है। अब एलन मस्क ने भी सोरोस को घेरा है और इससे अमेरिकी अरबपति के खिलाफ माहौल और गरमाने के आसार हैं। जॉर्ज सोरोस यहूदी मूल के हैं। वो हिटलर के एक कन्सनट्रेशन कैंप में बंदी भी रहे थे। ओपन सोसायटी फाउंडेशन को जॉर्ज सोरोस चलाते हैं। ये एनजीओ मानवाधिकार और प्रगतिशीलता की बातें करने वाले संगठनों की आर्थिक मदद करता है, लेकिन भारत में किसान आंदोलन तक में सोरोस के हाथ का आरोप लगा था। यहां तक कि जॉर्ज सोरोस का एक बयान भी आया था। इस बयान में सोरोस ने पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ बात कही थी। अडानी-हिंडेनबर्ग मामले में भी जॉर्ज सोरोस ने टांग अड़ाई थी और कहा था कि इससे मोदी कमजोर होंगे और भारत में लोकतंत्र के पुनरुद्धार का रास्ता खुलेगा। सुनिए अडानी मामले में किस तरह जॉर्ज सोरोस ने पीएम मोदी पर हमला बोला था।